Video: अफसाना खान की शादी में राखी सावंत ने लगाए ‘सामी-सामी’ गाने पर ठुमके, धमाकेदार डांस से लूट ली महफिल
राखी सावंत का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें राखी सिंगर अफसाना खान की शादी में पुष्पा फिल्म के गाने 'सामी-सामी' पर धमाकेदार डांस करती दिख रही हैं। ये वीडियो फैंस को खूब पसंद आ रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मनोरंजन जगत में शादियों का सीजन चल रहा है। इस लिस्ट में अब बिग बॉस 15 की एक्स कंटेस्टेंट और सिंगर अफसाना खान का नाम भी जुड़ गया है। अफसाना खान अपने मंगेतर साज संग शादी के बंधन में बंध गई हैं। अफसाना की शादी में बिग बॉस 15 में बतौर कंटेस्टेंट नजर आए सेलेब्स भी शामिल हुए, जिसमें राखी सावंत का नाम भी शामिल है। राखी सावंत ने अफसाना की शादी में जमकर धमाल मचाया। उनकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। वहीं, अब राखी का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें राखी सावंत अफसाना खान की शादी में ‘पुष्पा: द राइज’ के हिट सॉन्ग ‘सामी सामी’ पर धमाकेदार डांस करती दिख रही हैं।
दरअसल, राखी सावंत ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर ये वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक्ट्रेस ‘सामी सामी’ गाने में थिरकती हुई दिख रही हैं। वीडियो में राखी सावंत के साथ बॉलीवुड के फैशन कोरियोग्राफर और पर्सनैलिटी इंस्ट्रक्टर राजीव खिंची दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में राखी पहले ‘सामी सामी’ गाने का हुक स्टेप करती हैं। इसके बाद वह राजीव के साथ मस्ती करती दिखाई दे रही हैं। राखी डांस में माहिर हैं और इस वीडियो के जरिए उन्होंने ये बात फिर से साबित कर दी। राखी का ये वीडियो फैंस को खूब पसंद आ रहा है।
लुक की बात करें तो राखी अफसाना की शादी में काफी सुंदर लग रही थीं। वीडियो में राखी इंडोवेस्टर्न लहंगा चोली पहने नजर आ रही हैं। चोली की स्लीव्ज काफी ज्यादा स्टाइलिश हैं, जो उनकी ड्रेस को हाईलाइट कर रही है। इस आउटफिट के साथ राखी ने हाथों में पिंक चूड़ियां, कानों में भारी इयररिंग्स और माथे पर एक पासा लगाकर अपने लुक को कंप्लीट किया है।
अफसाना खान ने मंगेतर साज के साथ 19 फरवरी को शादी की। दोनों की शादी आनंद कानन रीति-रिवाज से पूरी हुई है। कपल की शादी में राखी सावंत के अलावा हिमांशी खुराना, उमर रियाज, रश्मि देसाई, अक्षरा सिंह और डोनल बिष्ट भी शामिल हुईं हैं। इन तमाम स्टार्स ने भी सोशल मीडिया पर कई शानदार तस्वीरें और वीडियोज शेयर किए हैं।