फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   The Kapil Sharma Show Bhediya actors varun dhawan kriti sanon went to promote their film on comedy king show

TKSS: 'भेड़िया' का प्रमोशन करने कॉमेडी किंग के शो में पहुंचे वरुण-कृति, कपिल ने एक्टर्स की जमकर की खिंचाई

Sat, 19 Nov 2022 05:08 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sat, 19 Nov 2022 05:08 PM IST
सार

'द कपिल शर्मा शो' के आगामी एपिसोड में बॉलीवुड के चॉकलेटी बॉय वरुण धवन और कृति सेनन अपनी फिल्म 'भेड़िया' को प्रमोट करने पहुंचें। इस दौरान कपिल शर्मा ने उनके साथ जमकर मस्ती की।

विज्ञापन
The Kapil Sharma Show Bhediya actors varun dhawan kriti sanon went to promote their film on comedy king show
'द कपिल शर्मा शो' पहुंची भेड़िया की टीम - फोटो : Social media

विस्तार

'द कपिल शर्मा शो' टेलीविजन का एक ऐसा शो बन गया है, जो हर तरह से लोगों का मनोरंजन करने के लिए जाना जाता है। कॉमेडी किंग कहे जाने वाले कपिल शर्मा के इस पॉपुलर शो में आए दिन कोई न कोई बॉलीवुड स्टार अपनी फिल्म को प्रमोट करने के लिए पहुंच ही जाता है। शायद ही इंडस्ट्री से कोई सितारा ऐसा बचा हो, जो इस शो पर अपनी फिल्म का प्रमोशन करने न गया हो। इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए अब 'द कपिल शर्मा शो' के आगामी एपिसोड में बॉलीवुड के चॉकलेटी बॉय वरुण धवन और कृति सेनन अपनी फिल्म 'भेड़िया' को प्रमोट करने पहुंचें। इस दौरान कपिल शर्मा ने उनके साथ जमकर मस्ती की, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।  

विज्ञापन

दरअसल, सोनी एंटरटेनमेंट चैनल ने इस आगामी एपिसोड का एक लेटेस्ट प्रोमो वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया है। इस धमाकेदार प्रोमो की शुरुआत वरुण धवन के अपनी अपकमिंग फिल्म का पोस्टर फाड़ते हुए बाहर निकलने से होती है। इसके बाद वरुण और कृति 'भेड़िया' के एक गाने पर जमकर डांस करते हैं और इस दौरान अभिनेत्री वरुण को किस करती हुई भी दिखाई देती हैं। बस फिर क्या था कपिल शर्मा को कृति सेनन की खिंचाई करने का मौका मिल जाता है।  
Urfi Javed: 'लोग बिस्तर में छुपकर फोटो देखते हैं', चेतन भगत ने उर्फी जावेद पर दी राय, कही यह बड़ी बात

विज्ञापन
विज्ञापन

कपिल शर्मा वरुण से सवाल करते हैं कि लड़कियों को पालतू जानवरों से बहुत प्यार होता है, लेकिन इस फिल्म में भेड़िये को इनसे प्यार हो जाता है। इसके तुरंत बाद कपिल शर्मा मजेदार ढंग से कृति की खूबसूरती की तारीफ करते हुए कहते हैं, 'भेड़िया भी बेचारा क्या करे इतनी खूबसूरत लड़की हो तो जानवर के अंदर का इंसान भी जाग ही जाता है।' एपिसोड में वरुण धवन और कृति सेनन के साथ फिल्म के निर्देशक और अन्य स्टार कास्ट भी पहुंचे थे।
Adipurush: 'फिल्म में टीजर के अलावा भी बहुत कुछ...', आदिपुरुष की आलोचना करने वालों पर फूटा कृति सेनन का गुस्सा

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

विज्ञापन

कपिल के साथ ही 'द कपिल शर्मा शो' की पूरी टीम ने 'भेड़िया' की स्टार कास्ट के साथ बहुत मस्ती की। आपको बता दें, 'भेड़िया' 25 नवंबर को देशभर के सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल, तेलुगु भाषा में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में वरुण धवन और कृति सेनन के साथ अभिषेक बनर्जी और दीपक डोबरियाल भी मुख्य भूमिका हैं। इतना ही नहीं अभिनेत्री श्रद्धा कपूर भी 'ठुमकेश्वरी गाने' से फिल्म में कैमियो करती दिखाई देने वाली हैं।
Hera Pheri 3: हेरा फेरी 3 में अक्षय कुमार के नहीं होने पर परेश रावल ने दिया बयान, बोले- मुझे फर्क नहीं पड़ता

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed