सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   TV Actor Vipul Roy Files Police Complaint Against Maid For Alleged 7 Lakh Rs Burglary In Foreign currency Gold

टीवी एक्टर विपुल रॉय ने अपनी नौकरानी पर दर्ज कराई एफआईआर, विदेशी मुद्रा और गहनों की चोरी का लगाया आरोप

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Wed, 22 Apr 2026 08:44 PM IST
विज्ञापन
सार

Vipul Roy: अभिनेता विपुल रॉय ने अपनी नौकरानी पर गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। जानिए किस आरोप में दर्ज कराई शिकायत…

TV Actor Vipul Roy Files Police Complaint Against Maid For Alleged 7 Lakh Rs Burglary In Foreign currency Gold
विपुल रॉय - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

टेलीविजन अभिनेता और होस्ट विपुल रॉय ने अपनी नौकरानी के खिलाफ विदेशी मुद्रा, सोना और हीरे चुराने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत दर्ज करने के बाद अब पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस नौकरानी के बारे में जानकारी जुटाने के प्रयास में लगी है।

Trending Videos

विदेशी मुद्रा और हीरे-सोने के गहने चुराने का आरोप
टीवी अभिनेता और होस्ट विपुल ने एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से काम पर रखी गई नौकरानी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस के मुताबिक, उन्होंने उस पर खार इलाके स्थित अपने घर से 5 लाख रुपये की विदेशी मुद्रा और 2 लाख रुपये के सोने-हीरे के गहने चुराने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पीटीआई के अनुसार, विपुल ने अपनी शिकायत में नौकरानी का नाम दीपाली खरवा बताया है। विपुल का दावा है कि दीपाली पहले भी कई बार उनके घर काम कर चुकी थी और उन्होंने कुछ दिन पहले ही उसे दोबारा काम पर रखा था।

उन्होंने आरोप लगाया है कि जब वह काम पर जाने वाले थे, तो उन्होंने अपनी अलमारी के दराज चेक किए। जिससे पता चला कि कई कीमती सामान गायब हैं। पुलिस के मुताबिक, विदेश से लौटने के बाद अभिनेता ने उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

नौकरानी के बारे में जानकारी जुटा रही पुलिस
समाचार एजेंसी के मुताबिक, विपुल ने अपनी शिकायत में बताया कि 100 डॉलर, 7000 दिरहम और 14,500 थाई बात के 30 नोट, जिनकी कुल कीमत 5 लाख रुपये है। साथ ही 85,000 रुपये का चांदी का कंगन और 1.25 लाख रुपये की सोने व हीरे की अंगूठियां चोरी हो गईं। पुलिस ने बताया कि वे दीपाली के खिलाफ कोई भी कार्रवाई करने से पहले उसके बारे में जानकारी जुटा रहे हैं। अभिनेता ने इस बारे में सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट नहीं किया है।

TV Actor Vipul Roy Files Police Complaint Against Maid For Alleged 7 Lakh Rs Burglary In Foreign currency Gold
विपुल रॉय - फोटो : सोशल मीडिया
विपुल रॉय ने 2007 में की टीवी करियर की शुरुआत
विपुल रॉय 2004 में इंडियाज बेस्ट सिनेस्टार्स के फाइनलिस्ट रह थे। 2007 में उन्होंने ‘तुझको है सलाम जिंदगी’ से अपने टीवी करियर की शुरुआत की। 2009 में उन्होंने मनीष पॉल के साथ ‘सा रे गा मा पा मेगा चैलेंज’ को होस्ट किया।। विपुल को ‘एफ.आई.आर.’ शो में सीनियर इंस्पेक्टर भोला पंडित की भूमिका से प्रसिद्धि मिली।

इसके बाद उन्होंने ‘चेहरा’, ‘जीनी और जूजू’, ‘साहिब बीवी और बॉस’, ‘डॉ. मधुमती ऑन ड्यूटी’, ‘पार्टनर्स ट्रबल हो गई डबल’, ‘नए शादी के सियापे’ और वेब सीरीज ‘बू सबकी फटेगी’ जैसे शो में काम किया। अभिनेता ने अक्षय कुमार की 2022 में आई फिल्म 'बच्चन पांडे' से फिल्मी दुनिया में कदम रखा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed