फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Thursday Box Office: Rajinikanth Jailer 2 Vs Hanuman Ansh and Drishyam 3 The Conclusion Latest Collection

बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: 'जेलर 2' ने पहले ही दिन जड़ा शतक, 'दृश्यम 3' की कमाई को लगा झटका, कैसी रही 'हनुमान अंश'?

Fri, 16 Oct 2026 09:12 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 16 Oct 2026 09:12 AM IST
सार

Box Office Collection: फिल्म 'जेलर 2' 15 अक्तूबर को सिनेमाघरों में लगी। रजनीकांत की इस फिल्म ने बंपर ओपनिंग ली है। देश ही नहीं, दुनियाभर में फिल्म का दर्शकों ने खुली बाहों से स्वागत किया। इसके आने से 'दृश्यम 3' पर क्या असर पड़ा? जानिए

विज्ञापन
Thursday Box Office: Rajinikanth Jailer 2 Vs Hanuman Ansh and Drishyam 3 The Conclusion Latest Collection
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' का दर्शकों की बीच जबर्दस्त क्रेज देखा गया। कल यह फिल्म आई तो बॉक्स ऑफिस पर भी छा गई। इसने शानदार कलेक्शन जुटाया। इसके आने से अजय देवगन अभिनीत 'दृश्यम 3' पर असर पड़ता दिखा है। वहीं, 'हनुमान अंश' की कमाई कितनी रही? जानिए

विज्ञापन
Trending Videos

Thursday Box Office: Rajinikanth Jailer 2 Vs Hanuman Ansh and Drishyam 3 The Conclusion Latest Collection
रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 - फोटो : इंस्टाग्राम@sunpictures

'जेलर 2' की शुरुआत कैसी रही?
रजनीकांत, एसजे सूर्या, मिथुन चक्रवर्ती, विद्या बालन, राम्या कृष्णनन, सूरज वेंजारामूडु और योगी बाबू जैसे सितारों से सजी फिल्म 'जेलर 2' ने बंपर ओपनिंग ली। इस फिल्म ने पहले ही दिन 100 करोड़ रुपये के पार कमाई कर डाली। 

  • कल 15 अक्तूबर को ओपनिंग डे पर फिल्म ने भारत में 59.70 करोड़ रुपये की कमाई की। 
  • वहीं, विदेशों में भी इस फिल्म ने खूब नोट छापे।
  • सैकनिल्क पर प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक, इस फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 125.25 करोड़ रुपये है।
  • भारत में इसने 50 करोड़ रुपये से ऊपर कमाई कर डाली तो वहीं, वर्ल्डवाइड पहले ही दिन 100 करोड़ क्लब का हिस्सा बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

Thursday Box Office: Rajinikanth Jailer 2 Vs Hanuman Ansh and Drishyam 3 The Conclusion Latest Collection
दृश्यम 3 फिल्म - फोटो : अमर उजाला

'दृश्यम 3' की कमाई कितनी रही?
अजय देवगन, तब्बू और जयदीप अहलावत अभिनीत फिल्म 'दृश्यम 3' ने शानदार कलेक्शन किया है।  02 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में लगी इस फिल्म की कमाई पर 'जेलर 2' के बाद असर पड़ा है। बुधवार को इस फिल्म ने 5.25 करोड़ रुपये कमाए थे। वही, कल गुरुवार को 14वें दिन इसने 4.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया। फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 333 करोड़ रुपये हो चुका है।

विज्ञापन

Thursday Box Office: Rajinikanth Jailer 2 Vs Hanuman Ansh and Drishyam 3 The Conclusion Latest Collection
दृश्यम 3 - फोटो : एक्स

वर्ल्डवाइड कितना रहा 'दृश्यम 3' का हाल
फिल्म 'दृश्यम 3' ने जहां भारत में 300 करोड़ क्लब में हिस्सा लिया है, वहीं वर्ल्डवाइड यह 500 करोड़ी बन गई है। इस फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 515.05 करोड़ रुपये हो चुका है। अजय देवगन की यह लोकप्रिय फ्रैंजाइजी की फिल्म है। यह इसका आखिरी पार्ट है।

Thursday Box Office: Rajinikanth Jailer 2 Vs Hanuman Ansh and Drishyam 3 The Conclusion Latest Collection
हनुमान अंश फिल्म - फोटो : वीडियो ग्रैब

'हनुमान अंश' का कलेक्शन
बेहद कम बजट की फिल्म 'हनुमान अंश' दो महीने बाद भी सिनेमाघरों में टिकी है और बड़े-बड़े सितारों की फिल्म के आगे टिकी है, यह अपने आप में बड़ी बात है। हालांकि, 'जेलर 2' की रिलीज के बाद इसकी कमाई को भी झटका लगा है। बुधवार को 69वें दिन इस फिल्म ने 1.25 करोड़ रुपये कमाए थे। कल गुरुवार को 70वें दिन फिल्म ने 65 लाख रुपये कमाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed