Gopal Rai Death: निरहुआ-पवन सिंह के साथ काम कर चुके एक्टर का हुआ निधन, भोजपुरी इंडस्ट्री में पसरा मातम
Gopal Rai: भोजपुरी इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता गोपाल राय का निधन हो गया है। एक्टर ने 76 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। 25 मई की शाम को एक्टर ने अपने पैतृक घर पर आखिरी सांस ली।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के अनुभवी अभिनेता गोपाल राय का रविवार शाम को 76 साल की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता लंबे समय से बीमार चल रहे थे और उन्होंने अपने पैतृक निवास पर अंतिम सांस ली। जैसे ही यह दुखद समाचार सामने आया, भोजपुरी सिनेमा के तमाम कलाकार और प्रशंसक गमगीन हो गए। सोशल मीडिया पर शोक संदेशों की बाढ़ आ गई और हर कोई इस अपूरणीय क्षति पर दुख जाहिर करते हुआ नजर आया।
दो दशकों तक भोजपुरी सिनेमा पर किया राज
गोपाल राय का नाम भोजपुरी सिनेमा के उन गिने-चुने चेहरों में शामिल था जिन्होंने इंडस्ट्री को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। उन्होंने अपने लंबे करियर में 200 से ज्यादा फिल्मों और टीवी शोज में काम किया। चाहे खलनायक का किरदार हो या हास्य अभिनेता की भूमिका, गोपाल राय हर रोल में दर्शकों को प्रभावित करने में कामयाब रहे। उनकी फिल्मों की लिस्ट में 'नदिया के पार', 'गंगा किनारे मोरा गांव' और 'निरहुआ हिंदुस्तानी' जैसी ब्लॉकबस्टर शामिल हैं। गोपाल राय के निधन की पुष्टि फिल्म क्रिटिक संजय भूषण पटियाला ने की।
View this post on Instagram
पवन सिंह-निरहुआ के साथ किया काम
गोपाल राय ने इंडस्ट्री के नामचीन चेहरों के साथ काम किया, जिनमें पवन सिंह और दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ जैसे सुपरस्टार्स प्रमुख हैं। इन अभिनेताओं के साथ उनकी केमिस्ट्री दर्शकों को काफी पसंद आई। उनकी एक्टिंग ने दर्शकों के दिलों में अमिट छाप छोड़ी है।
ये खबर भी पढ़ें: Dilip Joshi: कभी मिलते थे 50 रुपये, फिर ‘जेठालाल’ कैसे बने करोड़ों के मालिक, शाहरुख-सलमान संग कर चुके काम
बीमारी के चलते फिल्मों से दूर हुए
पिछले कुछ सालों से बीमार चल रहे गोपाल राय ने फिल्मों से दूरी बना ली थी और मुंबई से अपने गांव लौट आए थे। गांव में रहते हुए उन्होंने भोजपुरी कलाकारों से मुलाकातें जारी रखीं। निरहुआ और आम्रपाली दुबे से उनकी हाल की मुलाकात ने यह बताया कि वो एक्टिंग से भले ही दूर रहे, लेकिन इंडस्ट्री से उनका नाता कभी नहीं टूटा।
अंतिम विदाई पर उमड़े शुभचिंतक
गोपाल राय के निधन की खबर सुनते ही भोजपुरी सिनेमा से जुड़े कई नामचीन चेहरों और स्थानीय नेताओं ने शोक व्यक्त किया। विधायक अशोक कुमार सिंह, गायक नीरज रवि, हास्य अभिनेता संजय रजक, साहित्यकार डॉ. एमके गिरि समेत कई लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।