सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   virat kohli and anushka sharma praise Dhurandhar 2 aditya dhar replied

'धुरंधर 2' की तारीफ सुनकर फूले नहीं समा रहे आदित्य धर, खुद को बताया विराट का फैन; अनुष्का को लेकर कही ये बात

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Tue, 07 Apr 2026 11:14 AM IST
विज्ञापन
सार

Dhurandhar 2: हाल ही में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने फिल्म 'धुरंधर 2' की तारीफ की। इस पर फिल्म के निर्देशक आदित्य धर ने रिएक्शन दिया है। 

virat kohli and anushka sharma praise Dhurandhar 2 aditya dhar replied
'धुरंधर 2' - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2' को भारत समेत दुनियाभर में खूब प्यार मिल रहा है। इस फिल्म की कई हस्तियों ने तारीफ की है। इसमें क्रिकेटर विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का भी नाम जुड़ गया है। दोनों ने फिल्म की तारीफ की है। इस पर फिल्म के निर्देशक आदित्य धर ने रिएक्शन दिया है। आदित्य ने विराट और अनुष्का के बारे में क्या कहा है आइए जानते हैं।
Trending Videos


आदित्य धर ने की विराट की तारीफ
कपल विराट-अनुष्का ने 'धुरंधर 2' को अच्छी फिल्म बताया था। विराट ने कहा कि भारत में बनी किसी भी फिल्म के साथ इतना अच्छा अनुभव नहीं रहा। यह फिल्म शुरू से आखिर तर बांधे रखती है। आदित्य धर ने इस पर रिप्लाइ करते हुए इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लिखा 'वाव मुझे यकीन नहीं हो रहा है कि ऐसा हो रहा है। विराट ये मेरे लिए बहुत मायने रखता है। अंडर 19 वर्ल्डकप से आपका फैन हूं। आप जिस तरह देश को लेकर चलते हैं, वह प्रेरणा देने वाला है। हम अपनी फिल्मों के जरिए भारत को गर्व महसूस कराने की कोशिश करेंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन

अनुष्का को लेकर आदित्य ने लिखी ये बात
विराट के साथ अनुष्का शर्मा ने भी 'धुरंधर 2' की पूरी टीम की तारीफ की थी। आदित्य धर ने अनुष्का शर्मा की बात पर रिएक्शन देते हुए लिखा 'आप जैसे काबिल इंसान से तारीफ सुनकर खुश हूं। आपक धन्यवाद। आपकी बात मुझे कुछ बड़ा करने की प्रेरणा देती है।'

Dhurandhar 2 Collection: 'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर बनाए कई रिकॉर्ड, इस देश में 'बाहुबली 2' को दी शिकस्त

virat kohli and anushka sharma praise Dhurandhar 2 aditya dhar replied
अनुष्का शर्मा, विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
'धुरंधर 2' की स्टारकास्ट
आपको बता दें कि फिल्म 'धुरंधर' 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई थी। इसका दूसरा पार्ट 'धुरंधर 2' 19 मार्च 2026 को रिलीज हुआ था। इसमें रणवीर सिंह, सारा अर्जुन संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और आर माधवन हैं। इसमें एक ऐसे भारतीय जासूस की कहानी दिखाई गई है जो पाकिस्तान जाकर भारत के खिलाफ साजिशों को रोकने की कोशिश करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed