क्या फिल्में छोड़कर एक अमीर बिजनेसमैन से शादी करने वाली हैं तृषा कृष्णन? एक्ट्रेस ने स्टोरी शेयर कर दिया जवाब
Trisha Krishnan: क्या साउथ एक्ट्रेस तृषा कृष्णन फिल्में छोड़कर एक अमीर बिजनेसमैन के साथ शादी करने वाली हैं। इसी को लेकर उन्होंने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है।
विस्तार
तृषा कृष्णन बीते कई दिनों से सुर्खियों में हैं। हाल ही में वे थलापति विजय के साथ चैन्नई में एक वेडिंग रिसेप्शन में शामिल हुईं थीं। इसके बाद से ही दोनों के डेटिंग की चर्चाएं चल रही हैं। इस बीच ये रिपोर्ट्स भी सामने आ रही थीं कि एक्ट्रेस अब फिल्में छोड़कर एक अमीर बिजनेसमैन के साथ शादी करने वाली हैं। जिसके बाद अब इन रिपोर्ट्स का रिसपॉन्स देते हुए तृषा ने एक पोस्ट शेयर किया है।
स्टोरी के जरिए दिया करारा जवाब
तृषा कृष्णन ने हाल ही में सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों पर जोरदार जवाब दिया है। खबरें आ रही थीं कि वो जल्द ही फिल्मों से रिटायर होने वाली हैं और नए प्रोजेक्ट्स साइन नहीं कर रहीं, लेकिन तृषा ने इन सबको पूरी तरह गलत बताया।
तृषा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर तंज कसते हुए लिखा, ‘सुना है मैंने फिल्में छोड़ दी हैं, किसी अमीर बिजनेसमैन से शादी कर ली है और 4 बच्चों की मां भी बन गई हूं, जो कल ही 2 साल के हो गए! कुछ और जोड़ना है या आज की सारी मनगढ़ंत कहानियां यहीं खत्म हो गईं?’ इसका मतलब जो भी रिपोर्ट्स सामने आ रहीं थीं, वो सारी गलत थीं।
विजय के साथ जोड़ा जा रहा नाम
बता दें कि बीते कुछ दिनों से विजय और तृषा के बीच रिलेशनशिप में होने की अफवाहें चल रही हैं। ये इस वजह से भी हो रहा है कि विजय की पत्नी संगीता ने उन्हें तलाक देने की बात कही थी और किसी एक्ट्रेस के साथ अवैध संबंध का जिक्र किया था। इसके बाद से ही इस मामले में तृषा का नाम घसीटा जाने लगा।
वर्कफ्रंट की बात करें तो तृषा जल्द ही ‘करुप्पु’ में नजर आएंगी, जिसमें उनके साथ सूर्या लीड रोल में हैं। फिलहाल, तृषा ने साफ कर दिया है कि वो न तो रिटायर हो रही हैं और न ही इन अफवाहों का उन पर कोई असर है।