फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   washma butt viral cafe after aditya dhar film dhurandhar featuring ranveer singh

धुरंधर कैफे: आलम भाई और हमजा के चाय के अड्डे पर दूर-दूर से पहुंच रहे पर्यटक, जानें कहां है वाशमा बट वायरल कैफ?

Thu, 24 Sep 2026 06:31 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Thu, 24 Sep 2026 06:31 PM IST
सार

 Dhurandhar Cafe In Leh: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' में आलम भाई और हमजा का चाय का अड्डा ‘वाशमा बट’ अब ‘धुरंधर कैफे’ के नाम से पर्यटकों के बीच काफी मशहूर है। जानें कहां है यह कैफे?

विज्ञापन
washma butt viral cafe after aditya dhar film dhurandhar featuring ranveer singh
वाशमा बट, धुरंधर कैफे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' ने दर्शकों को पाकिस्तान के ल्यारी शहर से परिचय कराया था। फिल्म के गानें और फिल्म से जुड़ी कई खास चीजें फैंस के बीच काफी पॉपुलर हुईं। अब लेह में ‘धुरंधर’ से प्रेरित कैफे का पता लगा है। जानें क्या है पूरा मामला? 

विज्ञापन


लद्दाख पहुंचा यलीना और हमजा का चार्म 
फिल्म ‘धुरंधर’ का गाना ‘गहरा हुआ’ ने फैंस के दिल में गहरा असर छोड़ा था। इस गाने की लोकेशन लद्दाख में फिल्माई गई थी। जो की सिंधु नदी के पास है। गाने के रिलीज होने के बाद से ही यह एक टूरिस्ट डेस्टिनेशन में बदल गई है। इसी मौके का फायदा उठाते एक कैफे ने ‘धुरंधर कैफे’ नाम रख लिया। फिल्म में जहां हमजा और आलम भाई बैठ कर चाय पीते थे। मॉल रोड पर हलचल भरे लेह बाजार के बीच स्थित यह वाशमा बट कैफे अब लद्दाख घूमने आने वाले युवाओं, परिवारों और धुरंधर प्रेमियों के लिए एक पसंदीदा जगह बन गया है।

विज्ञापन

washma butt viral cafe after aditya dhar film dhurandhar featuring ranveer singh
फिल्म 'धुरंधर' - फोटो : सोशल मीडिया

पहले यह था कैफे का नाम
फिल्म ‘धुरंधर’ के रिलीज होने के पहले इस कैफे का नाम मूल रूप से एसएच खान रेस्टोरेंट कहलाने वाला यह भोजनालय फिल्म में 'वाशमा बट' के रूप में रूपांतरित किया गया था, वह चाय की दुकान जहां हमजा (रणवीर सिंह) और आलम (गौरव गेरा) फिल्म के कुछ सबसे यादगार संवाद साझा करते हैं। 

विज्ञापन

washma butt viral cafe after aditya dhar film dhurandhar featuring ranveer singh
वाशमा बट, धुरंधर कैफे - फोटो : सोशल मीडिया

कैफे मालिक ने खोला राज 
फिल्म में 'वाशमा बट' नाम के इस कैफे के मालिक सोहेल अली ने इंडिया टुडे को बताया, ‘फिल्म की सफलता के बाद मैंने  'वाशमा बट' नाम को बरकरार रखने का फैसला किया। 'धुरंधर कैफे' नाम को भी अपना लिया, जो अब पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए एक जाना-पहचाना ठिकाना बन गया है। हर दिन यहा भारी भीड़ रहती है। मुझे याद है जब रणवीर और गौरव शूटिंग कर रहे थे, तब भी लोग अंदर झांकने के लिए कतार में खड़े रहते थे। वे स्थानीय लोग थे, और अब हम देखते हैं कि देश भर से लोग यहां आकर इस दुनिया का हिस्सा बनते हैं। और मुझे उम्मीद है कि रणवीर और गौरव भी जल्द ही यहां आएंगे, उनकी टीम और दोस्त भी यहां आए थे और उन्होंने यहां व्लॉग शूट किए थे।’

विज्ञापन

washma butt viral cafe after aditya dhar film dhurandhar featuring ranveer singh
धुरंधर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
'धुरंधर' फिल्म की कहानी 
फिल्म ‘धुरंधर’ में एक भारतीय एजेंट की कहानी दिखाई गई है, जो एक गुप्त मिशन पर होता है। इसमें आतंकवाद, खुफिया ऑपरेशन और बॉर्डर के बीच के तनाव जैसे मुद्दों को भी दिखाया गया है। फिल्म में रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और राकेश बेदी अहम किरदारों में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed