फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वायरल तस्वीरें: आदर-अलेखा ने की रजिस्टर्ड मैरिज, फोटोज शेयर लिखा- खत्म हुआ ट्रायल पीरियड

Thu, 24 Sep 2026 05:46 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Thu, 24 Sep 2026 05:46 PM IST
सार

 Aadar Jain and Alekha Advani Marriage: आदर जैन और अलेखा आडवाणी ने मुंबई में शादी के डेढ़ साल बाद अपने रिश्तों को विवाह पंजीकृत कराया। इसकी जानकारी कपल ने अपने पोस्ट के जरिए शेयर की।

विज्ञापन
Aadar Jain and his wife Alekha Advani registered their marriage in Mumbai shared post
आदर जैन और अलेखा आडवाणी - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता आदर जैन ने लगभग डेढ़ साल पहले अलेखा आडवाणी  से पारंपरिक अंदाज में शादी की थी। अब कपल ने हाल ही में मंबई में आधिकारिक तौर पर अपना विवाह पंजीकृत करा लिया। इसकी जानकारी एक्टर ने सोशल मीडिया के जरिए शेयर की। 



क्या है आदर की पोस्ट में? 
आदर जैन और अलेखा आडवाणी की शादी डेढ़ साल पहले काफी भव्य तरीके से आयोजित हुई थी। उन्होंने अब अपनी शादी को कानूनी रूप से रजिस्टर कराया है। आदर ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरें शेयर कर इसकी सूचना फैंस को दी।
इसके साथ उन्होंने इन तस्वीरों को खूबसूरत सा कैप्शन भी दिया। उन्होंने लिखा- 'ट्रायल पीरियड समाप्त। कोई वापसी नहीं, कोई अदला-बदली नहीं,आधिकारिक तौर पर श्रीमान और श्रीमती जैन, आखिरकार मैंने अपने प्रिय के साथ कानूनी रूप से शादी कर ली। गणपति बप्पा, हमें आशीर्वाद देने के लिए धन्यवाद।’

Aadar Jain and his wife Alekha Advani registered their marriage in Mumbai shared post
आदर जैन और अलेखा आडवाणी - फोटो : सोशल मीडिया

बप्पा से की प्रार्थना
आदर जैन और अलेखा आडवाणी अपनी इस शादी से पहले बप्पा का आशीर्वाद लेते दिखे। फोटोज में दोनों अपने अच्छे भविष्य के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

Aadar Jain and his wife Alekha Advani registered their marriage in Mumbai shared post
आदर जैन और अलेखा आडवाणी, निनज आडवाणी - फोटो : Instagram @aadarjain

फोटोज में खुश दिखा कपल 
आदर जैन की पोस्ट में कपल एक दूसरे से दोबारा शादी कर काफी खुश नजर आ रहा है। आदर की मां रीमा कपूर और अलेखा की मां निंज आडवाणी भी इस खास मौके पर कपल को आशीर्वाद देने के लिए मौजूद थीं। रीमा और निंज दोनों ही अपने बच्चों की शादी से काफी खुश दिखीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aadar Jain and his wife Alekha Advani registered their marriage in Mumbai shared post
आदर जैन और अलेखा आडवाणी - फोटो : Instagram @aadarjain

कैसा था कपल का लुक? 
बात करें कपल के लुक की तो आदर ने जहां चेरी कलर का कुर्ता और सफेद रंग का पजामा पहन रखा है, वहीं आलेखा लाल रंग के जोड़े में काफी खूबसूरत दिख रही हैं। उन्होंने इस ड्रेस के साथ चोकर नेकलेस और झुमके पहन रखे हैं। इतना ही नहीं उन्होंने बांधनी का लाल रंंग का दुपट्टा भी कैरी किया हुआ था। 

 

विज्ञापन
Aadar Jain and his wife Alekha Advani registered their marriage in Mumbai shared post
आदर जैन और अलेखा आडवाणी - फोटो : Instagram @aadarjain

आदर- अलेखा की शादी 

  • आदर जैन और अलेखा आडवाणी की शादी 2025 में हुई थी। 
  • इस जोड़े ने पहले 12 जनवरी को गोवा में समुद्र तट पर एक निजी ईसाई समारोह में शादी की रस्में निभाईं। 
  • 21 फरवरी को मुंबई में एक पारंपरिक हिंदू विवाह समारोह संपन्न हुआ।
  • अलेखा ने सब्यसाची मुखर्जी द्वारा डिजाइन किया गया लाल मखमली जरी का लहंगा पहना था। 
  • आदर ने सफेद और आइवरी रंग की शेरवानी पहनकर उनका साथ दिया।
  • शादी समारोह में बॉलीवुड की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं थीं।
  • आदर की चचेरी बहनें करीना कपूर, करिश्मा कपूर और रणबीर कपूर शामिल थे।  
  •  वहीं नीतू कपूर, आलिया भट्ट और सैफ अली खान भी उपस्थित थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed