{"_id":"6af711f38409cf259108078b","slug":"bobby-deol-and-prakash-jha-celebrate-aashram-season-4-wrap-with-a-cake-cutting-ceremony-2026-11-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आश्रम: पूरी हुई सीजन 4 की शूटिंग, बॉबी देओल के साथ प्रकाश झा ने मनाया जश्न; जानें कब रिलीज होगी सीरीज","category":{"title":"Web Series","title_hn":"वेब सीरीज","slug":"web-series"}}
आश्रम: पूरी हुई सीजन 4 की शूटिंग, बॉबी देओल के साथ प्रकाश झा ने मनाया जश्न; जानें कब रिलीज होगी सीरीज
Fri, 13 Nov 2026 07:04 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Fri, 13 Nov 2026 07:04 PM IST
सार
- सीरीज के पिछले तीन सीजन में 'बाबा निराला' का किरदार निभाने के लिए बॉबी देओल को खूब तारीफ मिली है।
- सीरीज का पहला सीजन 2020 में, दूसरा सीजन 2020 में और तीसरा 2022 में रिलीज हुआ था।
- प्रकाश झा के निर्देशन में बनी 'आश्रम' की कहानी ढोंगी बाबा निराला के आस-पास घूमती है।
विज्ञापन
आश्रम 4 की टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मशहूर वेब सीरीज 'आश्रम' के सीजन 4 की शूटिंग पूरी हो गई है। अभिनेता बॉबी देओल और फिल्म निर्माता प्रकाश झा ने शूटिंग पूरी होने का केक काटकर जश्न मनाया है। इस मौके पर इस सीजन की पूरी कास्ट मौजूद थी। केक पर 'जपनाम, इट्स अ रैप - आश्रम सीजन 4' लिखा था।
विज्ञापन
Trending Videos
कब शुरू हुई थी 'आश्रम' की शूटिंग?
'आश्रम' के इस नए सीजन की शूटिंग इस साल अगस्त में शुरू हुई थी। शूटिंग पूरी होने की अपडेट को फैंस के साथ साझा करते हुए 'प्रकाश झा प्रोडक्शंस' ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक क्लैपरबोर्ड की तस्वीर पोस्ट की, जिस पर 'आश्रम 4' लिखा था। यह क्लैपरबोर्ड पूजा-पाठ वाली जगह पर रखा गया था। फोटो के साथ यह कैप्शन भी था, 'एक और आरंभ... आश्रम के नए अध्याय में आपका स्वागत है। आश्रम 4 की शूटिंग शुरू हो गई है!'

बॉबी देओल आश्रम सीरीज
- फोटो : सोशल मीडिया
क्या है 'आश्रम 4' की कास्ट?
शो के पिछले तीन सीजन में 'बाबा निराला' का किरदार निभाने के लिए बॉबी देओल को खूब तारीफ मिली है। बॉबी के अपने किरदार में वापसी करने के साथ-साथ, 'आश्रम 4' में अदिति पोहनकर और चंदन रॉय सान्याल भी नजर आएंगे। इनके अलावा दर्शन कुमार, अनुप्रिया गोयनका, ईशा गुप्ता, अध्ययन सुमन और त्रिधा चौधरी भी अहम भूमिकाओं में होंगे।

क्या है फिल्म की कहानी?
प्रकाश झा के निर्देशन में बनी 'आश्रम' की कहानी बाबा निराला के इर्द गिर्द घूमती है। वह खुद को भगवान का दूत बताने वाला एक ऐसा ढोंगी बाबा है, जो राजनीति, अपराध और लोगों के अंधविश्वास का फायदा उठाकर काले रहस्यों से भरा अपना एक साम्राज्य खड़ा कर लेता है।

आश्रम
- फोटो : सोशल मीडिया
कब रिलीज हुआ 'आश्रम' का पहला सीजन?
- इस ड्रामा का पहला सीजन 28 अगस्त 2020 को MX प्लेयर पर रिलीज हुआ था।
- इसके बाद, 11 नवंबर 2020 को दूसरा सीजन आया।
- 'आश्रम' का तीसरा और अब तक का आखिरी सीजन जून 2022 में रिलीज किया गया था।
- मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चौथा सीजन 2026 के आखिर में या 2027 की शुरुआत में रिलीज हो सकता है।
- इसके अलावा, बॉबी के आने वाले प्रोजेक्ट्स में 'तीसवीं मंजिल', 'देसी शर्लक होम्स', 'द हंटर्सेंट' और अली अब्बास जफर के साथ एक बिना नाम वाली फिल्म भी शामिल है।
View this post on Instagram