फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Web Series ›   Special Ops 2 Teaser Out Now Kay Kay Menon Returns As Himmat Singh

Special Ops 2 Teaser: आतंकवाद से लड़ने के लिए लौटा हिम्मत सिंह, केके मेनन की सीरीज में प्रकाश राज की एंट्री

Thu, 15 May 2025 07:56 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Thu, 15 May 2025 07:56 PM IST
सार

हाल ही में सीरीज ‘स्पेशल ऑप्स 2’ का टीजर रिलीज हुआ है। इस सीरीज में एक्टर केके मेनन हिम्मत सिंह के किरदार में फिर से नजर आएंगे। इस बार स्पेशल रॉ एजेंट हिम्मत सिंह इंटरनेशनल लेवल पर चल रहे आतंकवाद से लड़ेंगे। लड़ाई का अंदाज हाईटेक भी होगा। इस बार सीरीज में साउथ के चर्चित एक्टर प्रकाश राज भी नजर आएंगे।

विज्ञापन
Special Ops 2 Teaser Out Now Kay Kay Menon Returns As Himmat Singh
सीरीज 'स्पेशल ऑप्स 2' का टीजर हुआ रिलीज - फोटो : इंस्टाग्राम@kaykaymenon02

विस्तार

नीरज पांडे की पॉपुलर स्पाई सीरीज 'स्पेशल ऑप्स' का दूसरा सीजन वापसी करने वाला है। गुरुवार को इस सीरीज का टीजर रिलीज किया गया। केके मेनन एक बार फिर से हिम्मत सिंह का रोल इस सीरीज में निभाएंगे। हिम्मत सिंह की टीम में भी पुराने लोग ही नजर आएंगे, जो इंटरनेशनल लेवल पर फैल चुके आतंकवाद से मिलकर लड़ेंगे। इस बार सीरीज में प्रकाश राज की एंट्री भी हुई। उन्हें टीजर में देखकर विलेन वाली फीलिंग आती है लेकिन अभी स्पष्ट नहीं है कि उनका किरदार किस तरह का होगा।

विज्ञापन


टीजर में खास मिशन की दिखी झलक
इंस्टाग्राम और बाकी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सीरीज  ‘स्पेशल ऑप्स 2’ का टीजर जारी किया गया। टीजर में हिम्मत सिंह (केके मेनन) नजर आते हैं, जो वॉर रूम में अपनी टीम के साथ किसी खास मिशन की तैयारी कर रहे हैं। आगे टीजर में करण टैकर, फारुक अली के किरदार आतंकवादियों को मारते हुए दिखते हैं। टीजर में एक्टर प्रकाश राज और ताहिर राज भसीन की भी झलक मिलती है। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by JioHotstar (@jiohotstar)


सोशल मीडिया पर मिले इतने व्यूज 
इस टीजर को दर्शकों ने काफी पसंद किया है। सिर्फ इंस्टाग्राम पर ही चंद घंटों में इसे पाच लाख से अधिक व्यूज मिल हैं, वहीं 35 हजार के आसपास लाइक्स मिले हैं। सोशल मीडिया यूजर्स ने भी इस टीजर पर रिएक्शन दिए हैं। एक यूजर लिखता है, ‘अब जाकर इंतजार खत्म हुआ।’ एक अन्य यूजर ने इस सीरीज के टीजर की तारीफ की। एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘पांच साल बाद वापसी’। बताते चलें कि ‘स्पेशल ऑप्स’ का पहला सीजन साल 2020 में रिलीज हुआ था।

कहां देख सकते हैं ये सीरीज
दर्शक इस बार इस सीरीज को जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं। ‘स्पेशल ऑप्स 2’ की रिलीज डेट की अभी घोषणा नहीं की गई लेकिन जल्द ही मेकर्स इसकी जानकारी भी देंगे। केके मेनन की बात करें तो वह पिछले साल सीरीज 'मुर्शिद' में भी नजर आए थे। 

 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed