यश माहेश्वरी: बिहारी महिलाओं की छठ पूजा पर मजाक करना पड़ा भारी, जानें कौन है यह कॉमेडियन?
- कॉमेडियन यश माहेश्वरी ने छठ पूजा के लेकर मजाक किया था।
- इसके बाद से ही इस मजाक ने विवाद का रूप ले लिया।
- हालांकि एक वीडियो जारी कर कॉमेडियन ने मांफी भी मांग ली।
- पढ़िए यश महेश्वरी के बारे में…
विस्तार
बीते दिनों स्टैंड-अप कॉमेडियन यश माहेश्वरी ने बिहारी महिलाओं पर आपत्तिजनक बयान दिया था। उनके इस मजाक पर काफी बवाल मचा था। इसके बाद यश ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है। पढ़िए क्या कहा कॉमेडियन ने…
माफी मांगते हुए क्या बोले यश?
यश माहेश्वरी ने अपनी माफी मांगते हुए कहा कि उनका इरादा किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का नहीं था और उन्होंने वादा किया कि वे यह गलती दोबारा नहीं दोहराएंगे। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर वीडियो अपलेड कर कहा, ‘मेरा मकसद किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था। इस मुद्दे पर मैं 100 प्रतिशत गलत था। इस तरह की गलती अब दोबारा कभी नहीं करुंगा।’
भाजपा नेता ने की आलोचना
यश माहेश्वरी के इस मजाक पर हुए विवाद के पर भाजपा नेता ऋतु जायसवाल ने भी नाराजगी जताई है। इसके साथ ही बिहार के हर जिले में कॉमेडियन के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यश का बयान बिहारी महिलाओं और उनकी परंपरा पर तीखा प्रहार है।
कौन हैं यश महेश्वरी ?
यश माहेश्वरी एक स्टैंड-अप कॉमेडियन और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं। वह ऑनलाइन कॉमेडी परफॉर्मेंस शेयर करते हैं। उनके यूट्यूब चैनल पर स्टैंड-अप रूटीन मौजूद हैं, जिनमें 'नैतिक रूप से संदिग्ध स्टैंड-अप कॉमेडी' भी शामिल है, जिसने उन्हें अब गलत कारणों से सुर्खियों में ला दिया है। उन्होंने दिल्ली एनसीआर में कॉमेडी शो करने का भी जिक्र किया है।
