फातिमा बॉश ने इस बात के लिए बीच में छोड़ी मिस यूनिवर्स की प्रतियोगिता, शख्स ने 75 लड़कियों के सामने मांगी माफी
Miss Universe 2025: हाल ही में मिस यूनिवर्स 2025 की प्रतियोगिता में मिस मैक्सिको फातिमा बॉश को एक शख्स ने ऐसी बात कह दी कि उन्होंने प्रतियोगिता ही छोड़ दी।
विस्तार
फातिमा बॉश को कहा मूर्ख
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इत्सराग्रिसिल ने एक शूट में मौजूद न रहने पर बॉश से पूछताछ की। इससे पहले कि फातिमा बॉश अपनी सफाई देतीं, थाई निदेशक ने बीच में ही टोक दिया और कहा, 'अगर आप अपने राष्ट्रीय निदेशक के आदेशों का पालन करती हैं, तो आप मूर्ख हैं।'
इत्सराग्रिसिल का यह बयान फातिमा को पसंद नहीं आया और वह कई दूसरे प्रतियोगियों के साथ कार्यक्रम से बाहर चली गईं। यहां तक कि वर्तमान मिस यूनिवर्स विक्टोरिया केजर थेलविग ने भी मिस मैक्सिको का समर्थन किया और कार्यक्रम छोड़ने का फैसला लिया।
फातिमा बॉश 26 साल की हैं और उनका जन्म मैक्सिको में हुआ है। इस साल सितंबर में उन्हें मिस यूनिवर्स मेक्सिको 2025 का ताज पहनाया गया। वह थाईलैंड में 74वें मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में मेक्सिको का प्रतिनिधित्व कर रही थीं। फातिमा मॉडल, सामाजिक कार्यकर्ता और वक्ता हैं। उन्होंने कम्युनिकेशन में डिग्री हासिल की है। वह लैंगिक समानता को बढ़ावा देने और गरीब युवाओं की मदद करती हैं।
फातिमा ने कहा, 'निदेशक ने जो किया वह अपमानजनक था। उन्होंने मुझे मूर्ख कहा क्योंकि उन्हें संस्थान से दिक्कत है।'
यह खबर भी पढ़ें: 'द ताज स्टोरी' की 'बाहुबलि द एपिक' से हुई टक्कर, जानें छठे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
फातिमा ने जब प्रतियोगिता छोड़ दी तो इत्सराग्रिसिल ने सोशल मीडिया पर माफी मांगी। उन्होंने कहा 'अगर किसी को बुरा लगा हो तो मैं सभी से, खासकर यहां मौजूद 75 लड़कियों से माफी मांगता हूं।
अध्यक्ष ने दिया बयान
इस मामले के बाद मिस यूनिवर्स ऑर्गनाइजेशन के अध्यक्ष राउल रोचा ने कहा 'मैं महिलाओं के सम्मान और गरिमा के मूल्यों का हनन नहीं होने दूंगा। इत्सराग्रिसिल ने एक असहाय महिला को अपमानित किया और चुप कराने की कोशिश की।'