पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Zaid Darbar Is Being Called spineless On The Internet After Kushal Tandons Joke On Gauahar Khan Sparks Uproar

Alliance Show: जैद दरबार पर भड़के यूजर्स, कुशाल टंडन के गौहर खान पर मजाक के बाद मचा बवाल; देखें वीडियो

Mon, 06 Jul 2026 05:01 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Mon, 06 Jul 2026 05:01 PM IST
सार

Alliance: कुशाल टंडन का अपनी एक्स गर्लफ्रेंड गौहर खान को लेकर किया गया एक मजाक सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जानिए क्या है पूरा मामला। 

विज्ञापन
Zaid Darbar Is Being Called spineless On The Internet After Kushal Tandons Joke On Gauahar Khan Sparks Uproar
जैद दरबार, गौहर खान और कुशाल टंडन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कुशाल टंडन और कोरियोग्राफर-क्रिएटर जैद दरबार इन दिनों कुणाल खेमू के रियलिटी शो ‘अलायंस’ में नजर आ रहे हैं। शो के एक एपिसोड का क्लिप सामने आया है, जिसमें कुशाल, जैद और मिनी माथुर जिम एरिया में बात कर रहे होते हैं। इसके बाद कुछ ऐसा हुआ, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। 

विज्ञापन

तुझे सारी मेरी चीजें पसंद आती हैं
कुशाल बात करते हुए बताते हैं कि उन्होंने पिछली रात जैद पर बड़ी जीत हासिल की। इस पर मिनी उनसे पूछती हैं कैसे? तब जैद बताते हैं कि उन्होंने कुशाल से सिगरेट मांगी थी क्योंकि उनकी अपनी सिगरेट ‘बेकार’ थी। इस पर कुशाल मजाक में कहते हैं, ‘तुझे सारी मेरी चीजें पसंद आती हैं।’

विज्ञापन

कुशाल की इस बात को कई लोगों ने गौहर खान से जोड़कर देखा, क्योंकि कुशाल और गौहर पहले रिलेशनशिप में रह चुके हैं। यह सुनकर मिनी माथुर भी थोड़ी हैरान नजर आती हैं। वहीं, कुशाल के पार्टनर के तौर पर शो में आए अर्सलान गोनी उन्हें ऐसी बातें न करने की सलाह देते हैं। इस पर कुशाल कहते हैं कि यह सिर्फ एक मजाक था।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Anamika (@anamika.misra)


 

सोशल मीडिया पर भड़के यूजर्स 
लेकिन सोशल मीडिया पर लोगों को यह मजाक बिल्कुल पसंद नहीं आया। कई यूजर्स ने इसे गलत और अपमानजनक बताया। एक यूजर ने लिखा, ‘ये तो बिल्कुल घटिया हरकत है, अपनी बच्चों की मां की तुलना किसी चीज से करना शर्मनाक है।’

वहीं दूसरे ने लिखा, ‘गौहर के पति का रिएक्शन गलत है, वह बिल्कुल स्पाइनलेस लगे।’ कुछ लोगों ने जैद के रवैये को भी गलत बताया और कहा कि उन्हें अपनी पत्नी के लिए आवाज उठानी चाहिए थी। हालांकि, अर्सलान गोनी की लोग तारीफ कर रहे हैं क्योंकि उन्होंने इस बात का विरोध किया और इसे मजाक में नहीं लिया।

Zaid Darbar Is Being Called spineless On The Internet After Kushal Tandons Joke On Gauahar Khan Sparks Uproar
गौहर खान और जैद दरबार अपने दोनों बेटों के साथ - फोटो : इंस्टाग्राम

कुशाल टंडन, जैद दरबार और गौहर खान
बता दें कि कुशाल टंडन और गौहर खान की मुलाकात 2013 में ‘बिग बॉस 7’ के दौरान हुई थी और दोनों रिलेशनशिप में आ गए थे। हालांकि, 2014 में उनका ब्रेकअप हो गया। बाद में 2020 में गौहर ने जैद दरबार से सगाई की और उसी साल दिसंबर में शादी कर ली। उनके दो बेटे हैं- पहला बेटा 2023 में और दूसरा 2025 में हुआ।

ये भी पढ़ें- अस्पताल में बेड पर लेटे हुए दीपिका कक्कड़ ने दी अपनी हेल्थ अपडेट, शोएब ने बेटे रूहान के बारे में कही ये बात

Zaid Darbar Is Being Called spineless On The Internet After Kushal Tandons Joke On Gauahar Khan Sparks Uproar
कुणाल खेमू - फोटो : सोशल मीडिया
'अलायंस' शो के बारे में 
‘अलायंस’ शो की बात करें तो यह एक रियलिटी गेम शो है, जिसे कुणाल खेमू होस्ट कर रहे हैं। इस शो में रिश्ते और दोस्ती हर दिन बदलते रहते हैं। यह शो प्राइम वीडियो पर शनिवार से गुरुवार तक दोपहर 12 बजे स्ट्रीम होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed