सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Fact Check ›   A one-year-old video of Raveena Tandon and Tejashwi Yadav is being shared as a link to the Bihar elections.

Fact Check: रवीना टंडन और तेजस्वी यादव के एक साल पुराने वीडियो को बिहार चुनाव से जोड़कर किया जा शेयर

फैक्ट चेक डेस्क , अमर उजाला Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Fri, 26 Sep 2025 08:31 PM IST
विज्ञापन
सार

          सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि अभिनेत्री रवीना टंडन राजद के चुनाव प्रचार करने वाली है। हमने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। 

A one-year-old video of Raveena Tandon and Tejashwi Yadav is being shared as a link to the Bihar elections.
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिहार चुनाव की तारीखों  का जल्द एलान होने वाला है। चुनाव को लेकर सभी पार्टियां तैयारियों में जुट गई हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में अभिनेत्री रवीना टंडन और राजद नेता तेजस्वी यादव नजर आ रहे हैं। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि इस बिहार चुनाव में राजद के लिए रवीना टंडन प्रचार कर रही हैं। 

Trending Videos

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। हमने पाया कि वायरल वीडियो करीब एक साल पुराना है। 

क्या है दावा

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि बॉलीवु़ड अभिनेत्री रवीना टंडन तेजस्वी यादव के लिए चुनाव प्रचार कर रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दीपक शर्मा (@DeepakS40843352) नाम के एक्स यूजर ने लिखा “अब रवीना टंडन भी बिहार चुनाव में उतर चुकी है। तेजस्वी यादव के साथ रवीना टंडन की मुलाकात इस बार राजद के टिकट से मैदान में उतर सकती है?“ पोस्ट का लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं।


इसी तरह के कई अन्य दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इनके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।

पड़ताल 

हमने इस दावे की पड़ताल के लिए कीवर्ड से सर्च किया। इस दौरान हमें कहीं भी रवीना टंडन का राजद के चुनाव प्रचार करने से संबंधित कोई खबर नहीं मिली। 

इसके बाद दावे की पड़ताल करने के लिए हमने वीडियो के कीफ्रेम को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। इस दौरान हमें तेजस्वी यादव के आधिकारिक फेसबुक अकाउंट पर वायरल वीडियो देखने को मिला। यह वीडियो 16 नंवबर 2024 को साझा किया गया है। इसके साथ ही लिखा है” सुप्रसिद्ध अभिनेत्री रवीना टंडन जी से आज एयरपोर्ट पर मुलाकात हुई।”

इसके बाद हमें इन खबर की रिपोर्ट मिली। यह खबर 18 नंवबर 2024 को प्रकाशित की गई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन से मुलाकात की है। यह मुलाकात झारखंड के देवघर में हुई है। तेजस्वी ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘सुप्रसिद्ध अभिनेत्री रवीना टंडन जी से एयरपोर्ट पर मुलाकात हुई।’ 

 

पड़ताल का नतीजा 

हमने अपनी पड़ताल में वायरल तस्वीर को एक साल पुरानी पाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed