सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Fact Check: Five-year-old video of BJP MLA being shared with misleading claim

Fact Check: भाजपा विधायक के पांच साल पुराने वीडियो को भ्रामक दावे को साथ किया जा रहा शेयर

फैक्ट चेक डेस्क , अमर उजाला Published by: Asmita Tripathi Updated Fri, 10 Apr 2026 04:38 PM IST
विज्ञापन
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि पंजाब में भाजपा विधायक को नग्र कर पिटा जा रहा है। हमने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को भ्रामक पाया है।

Fact Check: Five-year-old video of BJP MLA being shared with misleading claim
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक शख्स को नग्र कर पीटा जा रहा है। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो अभी हाल का ही है, जहां भाजपा के विधायक अरुण नारंग को पंजाब की जनता मार रही है। 

Trending Videos

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में वायरल वीडियो को भ्रामक पाया है। हमने अपनी पड़ताल में वायरल वीडियो पांच साल पुराना है। जिसे अभी का बताकर शेयर किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है दावा

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है भाजपा के विधायक अरुण नारंग को पंजाब की जनता नग्र कर मार रही है।  

सुरेंद्र यादव (@surendraYadav22) नाम के एक्स यूजर ने लिखा, ”BJP विधायक अरुण नारंग को पंजाब की जनता ने अपना आप खोया और नंगा करके पीटा।” पोस्ट का लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं।

 

इसी तरह के अन्य दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इनके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।

पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले वीडियो के कीफ्रेम को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। इस दौरान हमें इंडिया टुडे की रिपोर्ट मिली। रिपोर्ट में वीडियो को 28 मार्च 2021 को साझा किया गया था। यहां बताया गया है कि शनिवार (27 मार्च) को पंजाब के मुक्तसर जिले के मलोट में किसानों के एक समूह ने भाजपा विधायक की पिटाई की, उनके कपड़े फाड़ दिए और उन पर काली स्याही फेंक दी। भाजपा के अबोहर विधायक अरुण नारंग अन्य स्थानीय नेताओं के साथ मलोट में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करने गए थे, जहां उन्हें प्रदर्शनकारी किसानों के एक समूह ने घेर लिया। अकाली दल और पंजाब की सत्ताधारी कांग्रेस ने इस हमले की निंदा करते हुए कहा है कि ऐसी घटनाएं किसान आंदोलन को कमजोर करेंगी।


आगे की पड़ताल में हमें एबीपी की रिपोर्ट मिली। यह रिपोर्ट 28 मार्च 2021 को प्रकशित की गई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि पिछले साल सितंबर में पारित तीन कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों ने शनिवार को पंजाब के मुक्तसर जिले के मलोट कस्बे में कथित तौर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक अरुण नारंग की पिटाई की, उनके कपड़े फाड़ दिए और उन पर काली स्याही फेंक दी। अबोहर से विधायक नारंग के साथ यह  घटना तब घटी जब वे पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के खिलाफ चार साल के कार्यकाल के बाद भी वादों को पूरा न करने के विरोध में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुक्तसर पहुंचे थे।

आगे की पड़ताल के लिए हमने अबोहर विधायक के बारे में पंजाब विधानसभा की वेबसाइट पर सर्च किया। यहां हमें अबोहर के मौजूदा विधायक के रूप में कांग्रेस के संदीप जाखड़ का नाम दिखा। जाखड़ 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में यहां से चुने गए थे। इसके बाद 2017 से 2022 के दौरान अबोहर विधायक की जानकारी भी हमें पंजाब विधानसभा की साइट पर मिली। यहां विधायक के रूप में भाजपा के अरुण नारंग का नाम दर्ज था। यहां से भी साफ है कि अरुण नारंग 2022 के बाद से विधायक नहीं हैं। 



 

पड़ताल का नतीजा 

हमने अपनी पड़ताल में वायरल वीडियो पांच साल पुराना पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed