सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Fact Check Old Pakistani video being shared linking it to an Indian spy read the full investigation

Fact Check: पाकिस्तान में नशा मुक्ति अभियान से जुड़े वीडियो को धुरंधर-2 फिल्म से जोड़कर किया जा रहा शेयर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Asmita Tripathi Updated Wed, 25 Mar 2026 04:20 PM IST
विज्ञापन
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि धुरंधर फिल्म के बाद से पाकिस्तान पुलिस भारतीय जासूस की तलाशी कर रही है। हमने अपनी पड़ताल में वायलर दावे को गलत पाया है। 

Fact Check Old Pakistani video being shared linking it to an Indian spy read the full investigation
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

'धुरंधर 2’ को रिलीज हुए छह दिन हो चुके हैं। फिल्म का कुल कलेक्शन 576.32 करोड़ रुपये पार कर चुका है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ पुलिसकर्मी सड़क किनारे सो रहे शख्स को जगाते नजर आ रहे हैं। इसके बाद पुलिसकर्मी उस शख्स की तलाशी लेते हैं। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि धुरंधर फिल्म के बाद से पाकिस्तान में खौफ है। पुलिस और स्थानीय लोग पाकिस्तान की हर गली में भारतीय जासूसों की तलाश कर रहे हैं। 

Trending Videos

अमर उजाला ने वायरल दावे को गलत पाया है। हमने पाया कि वायरल वीडियो एनजीओ की ओर से नशा करने वाले लोगों को पकड़े जाने का है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है दावा 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि धुरंधर फिल्म के बाद से पाकिस्तान पुलिस भारतीय जासूसों को पकड़ रही है। 

मिस्टर बजाज नाम के फेसबुक यूजर ने लिखा, ”बड़ी खबर धुरंधर 2 का 'खौफ': पाकिस्तान की गलियों में जासूसों की तलाश! धुरंधर 2 के बाद पाकिस्तान में खौफ का माहौल है। अब पुलिस और स्थानीय लोग पाकिस्तान लयारी जैसे इलाकों में लोग भारतीय जासूसों की तलाश कर रहे हैं। ऐसी खबरें चल रही हैं कि फिल्म देखने के बाद पाकिस्तान में खौफ का माहौल है और लोग "हमजा अली मजारी" (फिल्म का पात्र) जैसे जासूसों को ढूंढ रहे हैं। फिल्म में पाकिस्तान विरोधी सामग्री और वहां के आतंकी नेटवर्क को दिखाए जाने के कारण इसे पाकिस्तान में बैन कर दिया गया है। धुरंधर 2  ने बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए केवल 4 दिनों में दुनियाभर में लगभग ₹750 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। फिल्म ने भारतीय सिनेमा के कई बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं”  पोस्ट का लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं।

इसी तरह के अन्य दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इनके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।

पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले वीडियो के कीफ्रेम को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। इस दौरान हमें Anti narcotic and crime countrol (ANCC) के फेसबुक अकाउंट पर वायरल वीडियो देखने को मिला। यह वीडियो 25 दिसंबर 2025 को साझा किया गया है। इसके साथ ही लिखा है कि हैदराबाद में ऑपरेशन जारी है। पुलिस बिना किसी कारण के किसी को परेशान नहीं करेगी।

 

इसके बाद हमें इस अकाउंट पर वायरल वीडियो से मिलता-जुलता अन्य वीडियो भी देखने को मिला। 

 

आगे की पड़ताल के लिए हमें Anti narcotic and crime countrol (ANCC) की वेबसाइट मिली। इसमें हमें वायरल वीडियो में नजर आ रहे शख्स के बारे में जानकारी मिली। यहां बताया गया है कि यूनुस अमीन ऑपरेशनल डायरेक्टर, पाकिस्तान मेरा उद्देश्य लोगों के लिए बेहतर वातावरण बनाना है। मैं कराची में स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर सुरक्षा व्यवस्था सुधारने और मानवाधिकारों की रक्षा करने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहा हूं। जरूरतमंदों की मदद करना सभी के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक कदम है। हर प्रयास मायने रखता है। आइए, संघर्षरत लोगों की मदद करने और एक सुरक्षित एवं न्यायपूर्ण समाज सुनिश्चित करने के लिए मिलकर काम करें। एकता और करुणा के बल पर हम कराची और पाकिस्तान को एक ऐसा देश बना सकते हैं जहां हर कोई सुरक्षित और सम्मानित महसूस करे। 



नीचे दिए गए तस्वीर में हमने वायरल वीडियो में नजर आ रहे शख्स और वेबसाइट पर नजर आ रहे व्यक्ति की तुलना की। हमने दोनों तस्वीरों में एक ही शख्स को पाया। 


 

इसके साथ ही इस वेबसाइट के बारे मेंं यहां बताया गया है ”हम एक सामाजिक जागरुकता संगठन हैं, जो मादक पदार्थों के दुरुपयोग और अपराध से लड़ने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा मिशन शिक्षण संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों पर जाकर नशे की लत के खतरों के बारे में जागरूकता फैलाना है। सरकारी एजेंसियों के सहयोग से, हम मादक पदार्थों के दुरुपयोग से निपटने के लिए प्रभावी रणनीतियां लागू करते हैं। हम जरूरतमंद व्यक्तियों को उचित स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़कर उनकी भलाई के लिए सहायता प्रदान करते हैं।"

यहां से पता चलता है कि वायरल वीडियो एक पाकिस्तान एनजीओ के अभियान के दौरान का है।

पड़ताल का नतीजा 

हमने अपनी पड़ताल में वायरल वीडियो को एक पाकिस्तानी एनजीओ का पाया है, जो लोगों को नशे से मुक्ति के लिए काम करता है। इस वीडियो का भारतीय जासूस से कोई संबंध नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed