सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Fact Check Seven-year-old video of Rajpal Yadav being shared as taken after he was granted bail

Fact Check: राजपाल यादव के आठ साल पुराने वीडियो को उनकी जमानत से जोड़कर किया जा रहा शेयर

फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Mon, 16 Feb 2026 06:16 PM IST
विज्ञापन
सार

Fact Check: राजपाल यादव का एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में राजपाल यादव सलमान खान की तारीफ कर रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि बेल मिलने के बाद अभिनेता ने सलमान खान का धन्यवाद किया। हमारी पड़ताल में यह दावा गलत निकला है। 

Fact Check Seven-year-old video of Rajpal Yadav being shared as taken after he was granted bail
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बॉलीवुड के अभिनेता राजपाल यादव ने चेक बाउंस के मामले में 5 फरवरी 2026 को तिहाड़ जेल में आत्मसमर्पण किया। इसके बाद कई बॉलीवुड सितारे उनकी मदद के लिए आगे आए। इसमें एक नाम सलमान खान का भी है। 16 जनवरी को राजपाल यादव को अंतरिम जमानत मिल गई। मामले की अगली सुनवाई 18 फरवरी को होनी है। इसी बीच राजपाल यादव का एक वीडियो शेयर किया जा रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि राजपाल यादव ने बेल मिलने के बाद सलमान खान का शुक्रिया किया। 

Trending Videos

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में इस दावे को गलत पाया है। हमारी पड़ताल में सामने आय कि यह दावा पूरी तरह से भ्रामक है। वायरल हो रहा वीडियो 2018 का है। वीडियो में राजपाल यादव ब्लैक बक मामले में सलमान खान को जमानत मिलने पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है दावा 

इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि राजपाल यादव जमानत पर बाहर आने के बाद सलमान का धन्यवाद करते हुए नजर आ रहे हैं। 

पुणेमिरर.इन नाम के एक फेसबुक अकाउंट ने इस वीडियो को शेयर करके लिखा, “बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव जेल से रिहा हो गए हैं। बाहर आने के बाद, उन्होंने मुश्किल समय में सपोर्ट करने के लिए सलमान खान का शुक्रिया अदा किया। इस खबर से यादव के फैंस में राहत और खुशी की लहर दौड़ गई है।” पोस्ट का लिंक और आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

 

 

इस तरह के कई और दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इसके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें यह वीडियो मूवीज़ अड्डा नाम के एक यूट्यूब चैनल पर देखने को मिला। यहां इस वीडियो को 9 अप्रैल 2018 को शेयर किया गया था। इस वीडियो के साथ कैप्शन लिखा गया था, “सलमान खान को काला हिरण केस में बेल मिलने पर राजपाल यादव का शॉकिंग रिएक्शन” 

 

आगे हमें यह वीडियो एनएमएफ नाम के एक यूट्यूब चैनल पर 9 अप्रैल 2018 को ही पोस्ट मिला। इस वीडियो को भी काला हिरण केस में सलमान खान को बेल मिलने के बाद राजपाल के बयान बताकर शेयर किया गया था। 

 

पड़ताल का नतीजा 

हमारी पड़ताल में यह साफ है कि वीडियो 2018 में काले हिरण मामले में सलमान खान को बेल मिलने के बाद राजपाल यादव के बयान का है। इसे हालिया बताकर भ्रामक दावा किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed