सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Fact Check Song shooting clip being shared with false claim check full facts

Fact Check: गाने की शूटिंग की वीडियो क्लिप को आरक्षण से जोड़कर किया जा रहा झूठा दावा, पढ़ें पूरी पड़ताल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Mon, 23 Feb 2026 01:57 PM IST
विज्ञापन
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि एक लड़की ने आरक्षण के कारण आत्महत्या कर ली है। हमने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। 

Fact Check Song shooting clip being shared with false claim check full facts
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक लड़की बेसुध हालत में नजर आ रही है। उसके पास खड़े लोग लड़की पर पानी डालते नजर आ रहे हैं। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि इस लड़की की मौत हो गई है। इसकी वजह आरक्षण व्यवस्था को बताया जा रहा है।  

Trending Videos

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। हमने पाया कि वायरल वीडियो एक फिल्म की सीन का है। इसे असली समझकर शेयर किया जा रहा है। 

क्या है दावा 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि आरक्षण के कारण वीडियो में नजर आ रही लड़की की मौत हो गई है। 

आशीष व्यास (@ashishvyas_) नाम के एक्स यूजर ने लिखा, एक और सर्वण बेटी चढ़ी जातिवादी आरक्षण की भेट… बाप गरीब था फिर भी कर्जा लेकर बेटी को पढ़ाई  करवाता रहा। लेकिन बेटी जातिवादी आरक्षण के कारण 3 बार असफल हो गई। फिर बेटी भगवान के पास.. ये केसा न्याय है संविधान में जिसमें 35 नम्बर वाला पास और सामान्य वर्ग का छात्र 85 नम्बर लाने के बाद भी फेल। पोस्ट का लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह के अन्य दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इनके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।

पड़ताल 

हमने सबसे पहले वायरल दावे से संबंधित कीवर्ड से सर्च किया। इस दौरान हमें इससे जुड़ी कोई रिपोर्ट नहीं मिली। इसके बाद हमें वायरल दावे के कमेंट सेक्शन में एक कमेंट में वायरल वीडियो देखने को मिला। आर्यांश नाम के यूजर ने वीडियो शेयर कर लिखा है कि यह एक शॉर्ट फिल्म का सीन है जिसे यह कह कर शेयर किया जा रहा है की सवर्ण छात्रा ने आरक्षण की वजह से आत्*हत्या कर ली। आप इससे इनकी नीचता का स्तर आंक सकते हैं कि यह लोग किस हद तक जा सकते हैं सिर्फ अपने झूठा एजेंडा सच साबित करने के लिए।


इसके बाद हमने आगे की पड़ताल के लिए गूगल रिवर्स से सर्च किया। इस दौरान हमें वारंगल सिद्दू नाम के यूट्यूब चैनल पर वायरल वीडियो के क्लिप देखने को मिली। यह वीडियो 2 जनवरी 2026 को साझा किया गया है। यहां लिखा गया है कि यह सॉन्ग प्रोमो है। 

इसके बाद हमें वारंगल सिद्दू  नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर वायरल वीडियो से संबंधित अन्य वीडियो भी देखने को मिला। यहां लिखा गया है कि मोहन मर्रीपेल्ली अन्ना के निर्देशन में बना मेरा नया पूरा गाना जल्द आ रहा है, कृपया मेरा समर्थन करें। वारंगल सिद्दू

पड़ताल का नतीजा 

हमने अपनी पड़ताल में वायरल वीडियो को गाने की शूटिंग का हिस्सा पाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed