सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Fact Check ›   Fact Check: Video from Madhya Pradesh being shared as being linked to Noida protest,

Fact Check: मध्य प्रदेश के वीडियो को नोएडा प्रदर्शन से जोड़कर किया जा रहा शेयर, पढ़ें पूरी पड़ताल

फैक्ट चेक डेस्क , अमर उजाला Published by: Asmita Tripathi Updated Wed, 15 Apr 2026 07:01 PM IST
विज्ञापन
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो नोएडा प्रदर्शन का है। हमने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है।

Fact Check: Video from Madhya Pradesh being shared as being linked to Noida protest,
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कर्मचारियों की तरफ से न्यूनतम वेतन को बढ़ाने की मांग को लेकर चल रहा प्रदर्शन सोमवार को उग्र हो गया। स्थिति यह हो गई कि प्रशासन को स्थिति को संभालने के लिए पुलिस बल को उतारना पड़ा। इतना ही नहीं नोएडा की जिलाधिकारी मेधा रूपम को भी प्रदर्शनकारियों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील करनी पड़ी। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में पुलिस एक शख्स को जबरदस्ती गाड़ी में धकेलती नजर आ रही है। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो नोएडा प्रदर्शन का है।

Trending Videos

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। हमने पाया कि वायरल वीडियो मध्य प्रदेश का है। जिसे नोएडा प्रदर्शन से जोड़कर शेयर किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है दावा 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो नोएडा प्रदर्शन का है। 

मोहम्मद आलम नाम के फेसबुक यूजर ने लिखा,"नोएडा में कर्मचारी हड़ताल पर हैं, उनकी न्यायसंगत मांगों को सरकार इस बेदर्दी से कुचलती हुई!""नोएडा DM हमारे ज्ञानेश जी की बिटिया है, क्या ऐसे पुलिसकर्मियों पर कोई कार्रवाई होगी?" पोस्ट का लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं।

इसी तरह के अन्य दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इनके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।

पड़ताल

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले वीडियो के कीफ्रेम को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। इस दौरान हमें विराट 24 न्यूज नाम के फेसबुक अकाउंट पर वारयल वीडियो की क्लिप देखने को मिली। यह वीडियो 11 अप्रैल 2026 को साझा किया गया है। यहां वायरल क्लिप 55 सकेंड से देख सकते हैं। इसके साथ ही यहां बताया गया है कि शहडोल में नशे में युवक का हंगामा, पुलिस और युवक में धक्का-मुक्की।

इसके बाद हमें अनादि टी.वी के यूट्यूब चैनल पर वायरल वीडियो की क्लिप देखने को मिला। यह क्लिप आप 40 सकेंड से देख सकते हैं। इसके साथ ही यहां बताया गया है कि शहडोल में पुलिस का अमानवीय व्यवहार सामने आया है। जहां पुलिसकर्मी नशे में धुत्त युवक को लातों से पीटते नजर आए। घटना बुढार थाना क्षेत्र के जैतपुर चौराहे की है। जहां युवक नशे की हालत में हंगामा कर रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को काबू में लिया।  उसे गाड़ी में डालते समय लातों से पीटा। फिर भीड़ के सामने पुलिसकर्मी ने उसकी पिटाई की। मौके पर मौजूद लोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। इस घटना के बाद पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं।

आगे की पड़ताल में हमें उत्तर प्रदेश पुलिस के एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट मिली। इस पोस्ट में वायरल वीडियो को भ्रामक बताया गया है, यहां बताया गया है कि मध्यप्रदेश के शहडोल जनपद के बुढार थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा नशे की अवस्था में हंगामा किए जाने की घटना के वीडियो को भ्रामक रूप से जनपद गौतमबुद्ध नगर की घटना बताकर सोशल मीडिया एकाउंट से प्रसारित किया जा रहा है, जो असत्य एवं भ्रामक है।  

 

पड़ताल का नतीजा 

हमने अपनी पड़ताल में वायरल वीडियो को मध्यप्रदेश का पाया है। वहीं, यह वीडियो 11 अप्रैल को साझा किया गया है। जबकि, नोएडा प्रदर्शन 13 अप्रैल को हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed