सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Russian President Putin stood up in respect of the Indian national anthem, read the full truth in the investi

Fact Check: रूसी राष्ट्रगान के वक्त खड़े पुतिन का 14 साल पुराना वीडियो एससीओ समिट से जोड़कर किया जा रहा शेयर

फैक्ट चेक डेस्क , अमर उजाला Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Thu, 04 Sep 2025 08:22 PM IST
विज्ञापन
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारतीय राष्ट्रगान के सम्मान में खड़े हो गए थे। हमने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। 

Russian President Putin stood up in respect of the Indian national anthem, read the full truth in the investi
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

तियानजिन में बीते सोमवार को शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के राष्ट्राध्यक्षों की  बैठक हुई। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से भी मुलाकात की। इसी दौरान सोशल मीडिया पर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में भारतीय राष्टगान "जन गण मन" बज रहा है। वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि पुतिन ने भारतीय राष्ट्रगान के सम्मान में खड़े  हैं।

Trending Videos

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। हमने पाया कि वायरल वीडियो को एडिट कर शेयर किया जा रहा है। वायरल वीडियो करीब 14 साल पुराना है। वीडियो में भारतीय राष्ट्रगान नहीं बज रहा था। बल्कि रूसी राष्ट्रगान की धुन बज रहा है,  जिसके सम्मान में पुतिन खड़े हुए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है दावा 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावाा किया जा रहा है कि रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने भारतीय राष्ट्रगान के सम्मान में  खड़े हैं। 

ऋषि राज शंकर (@Principalrashtr) नाम के एक्स यूजर ने लिखा “भारत का राष्ट्रगान शुरू होते ही ठहर गये,,, "कुछ नहीं, बहुत कुछ बदला" है जो आज रुस के राष्ट्राध्यक्ष पुतिन भी भारत का सम्मान कर रहे हैं।” पोस्ट का लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं।

इसी तरह के कई अन्य दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इनके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।

पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले वीडियो के कीफ्रेम को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। इस दौरान हमें Natalia Borodina नाम के यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो मिला। यह वीडियो 30 अक्तूबर 2015 को साझा किया है। वीडियो में रूसी राष्ट्रगान की धुन बज रही है। 

 

आगे की पड़ताल में हमें वन टीवी रू न्यूज की रिपोर्ट मिली। यह रिपोर्ट 24 सितंबर 2011 को प्रकाशित की गई है। रिपोर्ट में वायरल वीडियो भी देखने को मिला। वीडियो में कहीं भी हमें भारतीय राष्ट्रगान की धुन नहीं सुनाई दी। बल्कि रूसी राष्ट्रगान की धुन बज रही है।

आगे की रिपोर्ट में हमें अल जजीरा की रिपोर्ट मिली। यह रिपोर्ट 24 सितंबर 2011 को प्रकाशित की गई है। रिपोर्ट में हमें वीडियो भी देखने को मिला। वीडियो में रूसी राष्ट्रगान बज रहा था। इसके साथ ही रिपोर्ट में बताया गया है कि रूसी राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव ने वर्तमान प्रधानमंत्री व्लादिमीर पुतिन को 2012 के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में प्रस्तावित किया है, जिससे पुतिन की कार्यालय में वापसी लगभग निश्चित हो गई है। मेदवेदेव ने शनिवार को मॉस्को में रूसी राजनीति पर हावी क्रेमलिन समर्थक पार्टी यूनाइटेड रशिया के सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह प्रस्ताव रखा।

 

 

पड़ताल का नतीजा 

हमने अपनी पड़ताल में पाया कि पुतिन का यह वीडियो 14 साल पुराना है। वीडियो में पुतिन रूसी राष्ट्रगान के सम्मान में खड़े हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed