Fact Check: गणेश विसर्जन में डांस करते पुलिसकर्मियों के वीडियो को बंगाल चुनाव से जोड़कर किया जा रहा शेयर
Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत पर पुलिस वाले भी जश्न मना रहे हैं। हमने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ पुलिस वाले नाचते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि बंगाल में भाजपा की जीत के बाद से पुलिसकर्मी जश्न मानते हुए नजर आ रहे हैं।
अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। हमने पाया कि वायरल वीडियो चार साल पुराना महाराष्ट्र का है। जिसे पश्चिम बंगाल से जोड़कर शेयर किया जा रहा है।
क्या है दावा
सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत के बाद से पुलिस जश्न माना रही है।
मिनाक्षी श्रीयान (@Minakshishriyan) नाम के एक्स यूजर ने लिखा,” चुनाव आयोग पर सवाल उठाने वाले और EVM hack की दुहाई लगाने वाले जरा मुझे ये बताए कि इन पुलिसवालों को किसने हेक किया है ... जो बीजेपी के जितने पर इतने खुश है जैसे आज देश आजाद हुआ हो !’ पोस्ट का लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं।

इसी तरह के अन्य दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इनके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।
पड़ताल
इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले वीडियो के कीफ्रेम को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। इस दौरान हमें reddit पर वायरल वीडियो देखने को मिला। यह वीडियो चार साल पहले साझा किया गया है। इसके साथ ही यहां बताया गया है कि भारत में गणेश विसर्जन उत्सव के दौरान सड़कों पर नृत्य।
आगे की पड़ताल में हमें Yash Arate vlogs के यूट्यूब चैनल पर वायरल वीडियो देखने को मिला। यह वीडियो 10 सिंतबर 2022 को साझा किया गया है। इसके साथ ही यहां बताया गया है कि गणपति विसर्जन पुलिस डांस। 2022 कोल्हापुर
यहां से पता चलता है कि वायरल वीडियो चार साल पुराना महाराष्ट्र का है। इसके बाद हमें एनडीटीवी की रिपोर्ट मिली। यह रिपोर्ट 11 सितंबर 2022 को प्रकाशित की गई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि महाराष्ट्र में गणपति महोत्सव पूरे दो साल के बाद इतना शोर-शराबे वाला रहा। इस दौरान गणपति बप्पा की विदाई पर जगह-जगह जुलूस निकाले गए, जिसके कई वीडियोज और फोटो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। ऐसा ही एक कोल्हापुर का वीडियो इंटरनेट पर हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है, जिसमें गणपति विसर्जन के बाद आम जनता के साथ-साथ पुलिसकर्मी भी जमकर ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं।
पड़ताल का नतीजा
हमने अपनी पड़ताल में वायरल वीडियो को चार साल पुराना पाया है। इस वीडियो का पश्चिम बंगाल से कोई संबंध नहीं है।