{"_id":"6a44fb1a9a5a1757b7014eee","slug":"gender-neutral-clothing-biggest-fashion-trend-of-2026-try-these-unisex-outfits-2026-07-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Unisex Outfits: फैशन की दुनिया में बड़ा बदलाव! अब कपड़े नहीं पूछेंगे आपका Gender","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Unisex Outfits: फैशन की दुनिया में बड़ा बदलाव! अब कपड़े नहीं पूछेंगे आपका Gender
Wed, 01 Jul 2026 05:08 PM IST
शिवानी अवस्थी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Wed, 01 Jul 2026 05:08 PM IST
सार
Biggest Fashion Trend 2026: फैशन की रंग-बिरंगी दुनिया में स्टाइल के बीच कंफर्ट अक्सर पीछे छूट जाता है। ऐसे में इस समय का फैशन ट्रेंड यानी जेंडर-न्यूट्रल फैशन अभिव्यक्ति की नई आजादी दे सकता है।
विज्ञापन
महिला और पुरुषों का फैशन हुआ एक
- फोटो : ai
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Unisex Outfits: फैशन की दुनिया बदलती रहती है और अब ‘मेंस सेक्शन’ और ‘वीमेंस सेक्शन’ के बीच का फर्क खत्म करने का फैशन आ गया है। यह है- जेंडर-न्यूट्रल फैशन, जिसे ‘यूनिसेक्स फैशन’ भी कहा जाता है। असल में, अब जेन-जी और मिलेनियल्स ऐसे परिधानों को अपनाना पसंद कर रही हैं, जो किसी जेंडर की सीमा में बंधी न हों, बल्कि आराम, आत्माभिव्यक्ति और व्यक्तिगत शैली को प्राथमिकता दें।
विज्ञापन
फैशन स्टाइल को समझें
जेंडर-न्यूट्रल फैशन का उद्देश्य कपड़ों के माध्यम से खुद की पहचान और अभिव्यक्ति को महत्व देना है, न कि उसे समाज द्वारा तय किए गए ‘पुरुष’ या ‘महिला’ के मानकों में बांधना। इस फैशन में ऐसे कपड़े शामिल हैं, जो सभी के लिए उपयुक्त हों और लिंग के आधार पर कोई भेदभाव न करें। अपने सरल डिजाइन, स्टाइल और उपयोगिता के कारण ये कपड़े लोकप्रिय हो रहे हैं। साथ ही, ये व्यक्तित्व को निखारने और वॉर्डरोब को आधुनिक व आकर्षक बनाने में भी मदद कर रहे हैं।
विज्ञापन
ये ट्रेंड आराम का है
न्यूट्रल फैशन आराम और फिटिंग को प्राथमिकता देता है। इसमें लिंग के बजाय ऐसे कपड़े चुने जाते हैं, जिन्हें पहनकर आप सहज और आत्मविश्वास महसूस करे। इस फैशन में ढीली शर्ट, वाइड-लेग पैंट, हवादार ड्रेस और अन्य आरामदायक परिधान शामिल होते हैं। साथ ही ऐसे साफ-सुथरे और बहुउपयोगी कपड़ों को महत्व दिया जाता है, जो हर अवसर पर आसानी से पहने जा सकें और स्टाइल के साथ आराम भी प्रदान करें।
विज्ञापन
तैयार करें अपनी वार्डरोब
जेंडर-न्यूट्रल वार्डरोब तैयार करने के लिए ऐसे कपड़े चुनें जो आरामदायक, बहुउपयोगी और अच्छी गुणवत्ता वाले हों। काले, सफेद, ग्रे, बेज और नेवी जैसे न्यूट्रल रंगों को प्राथमिकता दें, क्योंकि ये हर मौसम और अवसर के लिए उपयुक्त रहते हैं। बेसिक टी-शर्ट, शर्ट, ट्राउजर, जैकेट और डेनिम जैसी क्लासिक स्टाइल्स को वार्डरोब में शामिल करें। इन कपड़ों को अलग-अलग तरीकों से आसानी से स्टाइल किया जा सकता है। साथ ही, न्यूट्रल रंगों की घड़ी, बैग, बेल्ट और जूते जैसी एक्सेसरीज चुनें। इससे आपका लुक हमेशा स्टाइलिश, संतुलित और हर मौके के लिए तैयार रहेगा।
ट्रेंड के हिसाब से बाजार
वर्तमान में कई वैश्विक और भारतीय फैशन ब्रांड्स जेंडर-न्यूट्रल और जेंडर-फ्लूइड फैशन को अपना रहे हैं। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर भी यूनिसेक्स कैटेगरी के तहत विशेष कलेक्शन उपलब्ध हैं, जिनमें कपड़े, फुटवियर और एक्सेसरीज शामिल हैं। इस शैली की खासियत यह है कि इसमें पारंपरिक जेंडर सीमाओं से परे जाकर व्यक्तिगत पसंद और आराम को प्राथमिकता दी जाती है। आप अपनी पसंद के अनुसार विभिन्न आउटफिट्स, जूते और एक्सेसरीज चुनकर इस आधुनिक फैशन ट्रेंड अपना सकती हैं।