भारतीय अमेरिकी अर्थशास्त्री अभिजीत बनर्जी, उनकी फ्रांसीसी-अमेरिकी पत्नी एस्टर डफ्लो और उनके सहयोगी माइकल क्रेमर ने मंगलवार को प्रतिष्ठित नोबेल पुरस्कार प्राप्त किया। 'उन्हें वैश्विक गरीबी को कम करने के लिए प्रायोगिक दृष्टिकोण के लिए आर्थिक विज्ञान में 2019 पुरस्कार से सम्मानित किया गया,' नोबेल पुरस्कार के आधिकारिक हैंडल ने ट्वीट किया। खास बात ये है कि भारत में जन्मे अर्थशास्त्री ने प्रतिष्ठित कार्यक्रम के लिए पारंपरिक पोशाक में कदम रखा।
दुनिया का सर्वश्रेष्ठ अवॉर्ड लेने भारतीय पारंपरिक कपड़े पहनकर पत्नी संग पहुंचे अभिजीत बनर्जी
अभिजीत ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, नई दिल्ली में अर्थशास्त्र में एमए किया है और 1988 में हार्वर्ड विश्वविद्यालय से पीएचडी प्राप्त की है। नोबल पुरस्कार पुरस्कार अक ऐसा समारोह है जहां फॉर्मल पहनकर जाना अनिवार्य होता है। वेबसाइट के अनुसार 'पुरुषों को सफेद टाई पहनना आवश्यक है, जबकि महिलाओं को इवनिंग गाउन पहनना जरूरी है। यह कपड़े पहनकर परफेक्ट और रॉयल्टी की तरह दिखने का सही समय है।
“Today, I am also proud to represent women, and in particular women in economics."
See the #NobelPrize banquet speech by Esther Duflo, awarded the Prize in Economic Sciences with Abhijit Banerjee and Michael Kremer for their experimental approach to alleviating global poverty. pic.twitter.com/e5U8KAOMMV
दूसरे पुरस्कार विजेताओं की तरह, अभिजीत बनर्जी और उनकी पत्नी एस्टर डफ्लो ने भारतीय पारंपरिक पोशाक पहनी थी। अभिजीत ने कुर्ता और धोती के साथ एक काले रंग का बंदगला पहना।वहीं उनकी पत्नी ने नीले रंग की सिल्क साड़ी पहनी, जिसे लाल ब्लाउज के साथ मैच किया था।
