{"_id":"5dda24188ebc3e54807c4617","slug":"women-must-keep-important-things-in-mind-while-buying-right-bra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ब्रा की भी होती है 'एक्सपाइरी डेट', आज से इन बातों को ध्यान में रखकर महिलाएं खरीदें 'इनर वियर'","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
ब्रा की भी होती है 'एक्सपाइरी डेट', आज से इन बातों को ध्यान में रखकर महिलाएं खरीदें 'इनर वियर'
लाइफस्टाइल डेस्क
Published by: पंखुड़ी सिंह
Updated Thu, 12 Dec 2019 04:28 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हर महिला ब्रा पहनती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ज्यादातर महिलाए सही ब्रा नहीं चुनती हैं। एक सर्वे के मुताबिक दुनिया भर की लगभग 80 प्रतिशत महिलाएं गलत साइज की ब्रा पहनती हैं। इसी वजह से वह बाद में असहज महसूस करती हैं। ऐसे में हमें ब्रा खरीदते वक्त कुछ खास बातों का ध्यान रखने की जरूरत होती है। आइए जानते हैं उन टिप्स के बारे में जिन्हें ब्रा खरीदते वक्त जरूर ध्यान में रखना चाहिए।
2 of 6
- फोटो : pixabay
ब्रा खरीदने से पहले महिलाओं को अपना सही साइज और शेप मालूम होनी चाहिए। आजकल बाजार में तमाम स्टाइल और फैशनेबल ब्रा के ऑप्शन हैं, लेकिन जरूरी नहीं सभी स्टाइल आपके लिए ठीक हो। ब्रा खरीदने से पहले उसे ट्राई करें और ध्यान दें कि क्लीवेज एरिया और बांह के पास की स्किन ब्रा से बहुत ज्यादा बाहर न दिखे। दरअसल, हर किसी के शरीर की बनावट अलग होती है। जरूरी नहीं एक चीज किसी पर अच्छी लग रही है तो वो आप पर भी अच्छी लगे। इसलिए अपने बॉडी शेप के अनुसार ही ब्रा खरीदें।
3 of 6
- फोटो : pixa
ब्रा ट्राई करते समय आपने देखा उसकी फिटिंग ठीक है सिर्फ इतना काफी नहीं। कई बार क्या होता है जब आप अपने हाथ ऊपर करते हैं तो आपके ब्रेस्ट बाहर निकलने लगते हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि आपने गलत साइज की ब्रा पहनी है। इसलिए ब्रा खरीदते समय यह भी चैक कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
- फोटो : facebook
ब्रा खरीदते समय इस बात का ध्यान रखें कि आपके पास हर तरह की ब्रा हो। ऐसा इसलिए क्योंकि वेस्टर्न और इंडियन के ऊपर डिफरेंट शेप की ब्रा ही परफेक्ट लगती है। टी शर्ट ब्रा का फैब्रिक बाकी ब्रा से काफी अलग होता है। इसलिए इसे आप न केवल टी शर्ट के साथ बल्कि वो कपड़े जिनमें हैवी डिजाइन बनी हो उन पर भी आसानी से मैच कर जाता है।
विज्ञापन
5 of 6
- फोटो : social media
हर ब्रा की एक्सपायरी डेट होती है। कई महिलाएं सोचती है कि उन्होंने इतनी महंगी ब्रा खरीदी है तो यह लंबे समय तक खराब नहीं होगी। ब्रा कपड़े और लास्टिक से बनती है। कोई नार्मल कपड़ा भी पड़े पड़े खराब हो जाता है और लास्टिक ढ़ीली पड़ने लगती है। इसलिए जब भी ब्रा की लास्टिक या हुक खराब होने लगे या फिर उसकी फिटिंग गड़बड़ाने लगे तो उसे बिना देरी कर बदल लें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।