सब्सक्राइब करें

रात में 'ब्रा' पहनकर नहीं सोना चाहिए, जानें क्यों

लाइफस्टाइल डेस्क Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Thu, 12 Dec 2019 04:27 PM IST
विज्ञापन
women must remove bra while sleeping at night know why
- फोटो : pixabay
बहुत सारी महिलाओं को ब्रा पहनकर सोने से असहज महसूस होता है जिस वजह से वह इसे उतारकर सोती हैं, वहीं कुछ का मानना होता है कि ब्रा पहनकर सोना जरूरी होता वरना इससे उनका फिगर खराब होता है। बहुत सारी महिलाएं ऐसा भी मानती हैं कि ब्रा पहनकर सोने से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां पैदा होती हैं। आगे की स्लाइड में जाने कि आखिर आपको क्या करना चाहिए। 
Trending Videos
women must remove bra while sleeping at night know why
- फोटो : instagram
इन दिनों अंडरवायर ब्रा काफी ट्रेंड में है, लेकिन शायद आप ये नहीं जानते कि ये ब्लड सर्कुलेशन पर बुरा असर डालती हैं। इसकी वायर ब्रेस्ट के आसपास की मसल्स को सिकोड़ कर रख देती हैं। इसका सीधा असर नर्वस सिस्टम पर पड़ता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
women must remove bra while sleeping at night know why
- फोटो : pixa

ब्रा आपके शरीर से बिल्कुल फिटिंग की होती है जिस वजह से इसे लंबे समय तक पहनने से डिस्कलरेशन, पिगमेंटेशन और डार्क स्पॉट्स हो सकते हैं। इसलिए सोते वक्त ब्रा उतारकर सोना ही ठीक होता है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि जिन महिलाओं के ब्रेस्ट हैवी होते हैं, उन्हें रात को ब्रा पहन कर सोना चाहिए, जिससे उनके ब्रेस्ट ढीले ना पड़ें। अगर आप ब्रा पहनकर सोना भी चाहते हैं तो हल्की और ढीली ब्रा का चयन करें, जिससे ब्रेस्ट के आस-पास कसाव न हो। 

women must remove bra while sleeping at night know why
- फोटो : pixabay

कई रिपोर्ट्स की माने तो ब्रा पहनकर सोने से फंगल इंफेक्शन की शिकायत हो सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि जब आप लंबे समय तक ब्रा पहनते हैं तो इससे ब्रेस्ट सास नहीं ले पाती और इसके आसपास नमी हो जाती है जिसमें आसानी से बैक्टीरिया पनप सकते हैं। ब्रा इसलिए पहनी जाती है जिससे आपका शरीर शेप में रहे, लेकिन 24 घंटे इसे पहने रखने से आपका शरीर बिगड़ भी सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed