{"_id":"67e8154c22c6675a5b094a8d","slug":"chaitra-navratri-2025-which-colour-to-wear-on-day-1-of-navratri-ke-pahle-din-kis-colour-ka-kapda-pahnana-chahi-2025-03-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Chaitra Navratri 2025: नवरात्रि का पहला दिन आज, इस खास रंग के कपड़े पहनकर करें मां की पूजा","category":{"title":"Fashion tips","title_hn":"फैशन टिप्स","slug":"fashion-tips"}}
Chaitra Navratri 2025: नवरात्रि का पहला दिन आज, इस खास रंग के कपड़े पहनकर करें मां की पूजा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिखर बरनवाल
Updated Sun, 30 Mar 2025 07:34 AM IST
सार
आज से चैत्र नवरात्रि शुरू हो रहा है। नवरात्रि में रंगों का अलग महत्व होता है। आइए इस लेख में जानते हैं कि माता रानी के स्वरूप के अनुसार आज किस रंग के कपड़े पहनने चाहिए।
विज्ञापन
1 of 5
ऑरेंज ड्रेस
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Chaitra Navratri 2025: आज चैत्र नवरात्रि 2025 का पहला दिन है। नवरात्रि का नौ दिन मां के नौ स्वरूपों की पूजा और उपासना के लिए समर्पित है। इन पवित्र दिनों में भक्त व्रत रखते हैं और मां के नौ स्वरूपों की पूजा करते हैं। नवरात्रि में रंगों का भी विशेष महत्व है, जो मां के हर स्वरूप से जुड़े हैं। माता रानी को श्रृंगार काफी प्रिय है, इसलिए महिलाएं मां दुर्गा की पूजा के लिए खूब अच्छे से सजती और संवरती हैं। महिलाओं के साथ पुरुष भी माता रानी की पूजा के लिए एथनिक लुक कैरी करते हैं। मान्यता है कि हर दिन मां की पसंद के हिसाब से खास रंग के कपड़े पहनने से उनकी विशेष कृपा की प्राप्ति होती है। ये रंग न सिर्फ उत्सव के माहौल को खुशनुमा बनाते हैं, बल्कि सकारात्मकता का संचार भी करते हैं।
आज नवरात्रि का पहला दिन है, जो माता शैलपुत्री को समर्पित है। मान्यता है कि मां शैलपुत्री को नारंगी रंग बेहद प्रिय हैं। इसलिए नवरात्रि के पहले दिन पर नारंगी रंग के वस्त्र पहनकर माता की पूजा और घटस्थापना करने पर मां की असीम कृपा प्राप्त होती है। हम यहां आपको नारंगी रंग के कपड़ों के कुछ विकल्प बताने जा रहे हैं, जिसे आप पूजा में कैरी कर सकते हैं।
2 of 5
चैत्र नवरात्रि 2025: कुर्ता और पायजामा
- फोटो : instagram
पुरुषों के लिए नारंगी कुर्ता
नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा में पुरुषों के लिए नारंगी कुर्ता एक पारंपरिक विकल्प है। इसे सफेद पायजामे के साथ पहनें। पूजा के दौरान पैंट और शर्ट से बचें, क्योंकि एथनिक परिधान ही उचित माने जाते हैं। मां का प्रिय नारंगी रंग पहनने से उनकी कृपा जरूर मिलेगी।
नारंगी स्लिट कुर्ता और पैंट
महिलाओं के लिए नारंगी स्लिट कुर्ता और पैंट एक स्टाइलिश विकल्प है। ये आउटफिट गाउन जैसा दिखता है, लेकिन वास्तव में ये फ्लोर-लेंथ स्लिट कुर्ता और पैंट का इंडो-वेस्टर्न मिश्रण है। अगर आप पारंपरिक एथनिक नहीं पहनना चाहतीं, तो इसे चुनें। इसे पारंपरिक लुक को आप कैरी कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Orange Colour
- फोटो : instagram
नारंगी साड़ी
महिलाओं के लिए नारंगी साड़ी पूजा का सबसे खूबसूरत और अच्छा विकल्प है। ये सादगी और सुंदरता का प्रतीक है। नारंगी साड़ी को अलग रंग के ब्लाउज के साथ पेयर कर सकती हैं। मां शैलपुत्री को ये रंग प्रिय है, और इसे पहनकर आप पूजा में अपनी भक्ति और सौंदर्य दोनों दिखा सकती हैं।
ऐसे करें तैयारी
पूजा के लिए तैयार होते समय महिलाएं खास ध्यान रखें। साड़ी पहन रही हैं, तो जूड़ा बनाकर गजरा लगाएं। सूट पहनने पर बाल खुले रखें, इससे आपकी खूबसूरती बढ़ेगी। मेकअप हल्का रखें, क्योंकि भारी मेकअप लुक को बिगाड़ सकता है। इस तरह आप पूजा में सुंदर और शालीन दिखेंगी।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।