Chaitra Navratri 2025 : चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व पूरे भारत में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। आज नवरात्रि का दूसरा दिन है, जो मां दुर्गा के दूसरे स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी को समर्पित है। यह दिन भक्तों के लिए विशेष महत्व रखता है, क्योंकि मां ब्रह्मचारिणी ज्ञान, तप और संयम की देवी मानी जाती हैं। जिस तरह से मां दुर्गा के सभी स्वरूपों की पूजा अलग-अलग प्रकार से होती है, ठीक उसी प्रकार से उन्हीं के पसंद के रंग का कपड़ा पहनना शुभ माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार मां ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग प्रिय है।
Chaitra Navratri 2025: नवरात्रि का दूसरा दिन आज, इस खास रंग के कपड़े पहनकर करें मां ब्रह्मचारिणी को प्रसन्न
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिखर बरनवाल
Updated Mon, 31 Mar 2025 07:26 AM IST
सार
आज चैत्र नवरात्रि का दूसरा दिन है। नवरात्रि में रंगों का अलग महत्व होता है। आइए इस लेख में जानते हैं कि माता रानी के स्वरूप के अनुसार आज किस रंग के कपड़े पहनकर पूजा करना चाहिए।
विज्ञापन