सब्सक्राइब करें

Miss Universe 2019: भारत की वर्तिका सिंह ने भी दी सुंदरियों को कड़ी टक्कर, देखें स्टाइलिश लुक्स

लाइफस्टाइल डेस्क Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Thu, 12 Dec 2019 04:22 PM IST
विज्ञापन
miss universe 2019 Indian contestants vartika singh stylish looks
- फोटो : instagram
दक्षिण अफ्रीका की जोजिबिनी टूंजी (Zozibini Tunzi) ने मिस यूनिवर्स 2019 का खिताब जीत लिया है । इस प्रतियोगिता में 90 सुंदरियों ने हिस्सा लिया था । इसमें भारत की वर्तिका सिंह भी मजबूत दावेदार बनकर उभरीं । वर्तिका टॉप 20 में अपनी जगह बनाने में कामयाब रही थीं । 


miss universe 2019 Indian contestants vartika singh stylish looks
vartika singh - फोटो : social media
मिस यूनिवर्स 2019 की ये प्रतियोगिता अमेरिका के अटलांटा में हुई। वर्तिका ने इस प्रतियोगिता में भारत के कई रंगों को अपने परिधान के जरिए दिखाया । वर्तिका कास्ट्यूम राउंड में भारतीय पारंपरिक ड्रेस पहन रैंप वॉक करती दिखीं। जानते हैं कौन हैं वर्तिका सिंह । 
miss universe 2019 Indian contestants vartika singh stylish looks
- फोटो : social media
2015 में उन्होंने फेमिना मिस ग्रैंड इंडिया का खिताब भी जीता। इसके बाद इन्हें पोषण और सेहत के लिए शुरू किए गए अभियान उत्तर प्रदेश और मेरा लखनऊ का ब्रांड एंबेसडर भी बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
miss universe 2019 Indian contestants vartika singh stylish looks
- फोटो : social media
वर्तिका को मिस इंडिया की प्रतियोगिता में मिस डीवा 2019 का खिताब मिला था। इसके बाद वो 68वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने पहुंचीं। वर्तिका कॉस्ट्यूम राउंड तक पहुंच गई थीं । इसके  बाद जब स्विमसूट राउंड के लिए टॉप 10 प्रतिभागियों के नाम का एलान किया गया तो वर्तिका इसमें जगह नहीं बना पाईं । 
विज्ञापन
miss universe 2019 Indian contestants vartika singh stylish looks
- फोटो : instagram
स्टाइलिश वर्तिका को जीक्यू इंडिया ने 2016 की सबसे हॉट महिलाओं की लिस्ट में शामिल किया था। वर्तिका ने क्लीनिकल न्यूट्रिशन और डाइटेटिस में स्नातक किया है जबकि पब्लिक हेल्थ में मास्टर्स की डिग्री ली है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed