{"_id":"5dd3ae638ebc3e54fc11dbb0","slug":"sushmita-sen-birthday-2019-journey-from-miss-universe-to-fashion-icon","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पर्दे की ड्रेस बनवाने से लेकर फैशन आइकॉन बनने तक, उम्दा रहा ब्रह्मांड सुंदरी 'सुष्मिता सेन' का सफर","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
पर्दे की ड्रेस बनवाने से लेकर फैशन आइकॉन बनने तक, उम्दा रहा ब्रह्मांड सुंदरी 'सुष्मिता सेन' का सफर
लाइफस्टाइल डेस्क
Published by: पंखुड़ी सिंह
Updated Thu, 12 Dec 2019 04:22 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पूर्व मिस यूनिवर्स और बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन का जन्म 19 नवंबर 1975 को हैदराबाद में हुआ था। 43 साल की उम्र में भी उनके चेहरे की चमक बरकरार है। आज भी लाखों लोग उनकी एक मुस्कुराहट के दीवाने हैं। सुष्मिता ही वह पहली महिला है जिसने 1994 में मिस यूनीवर्स का खिताब भारत के नाम किया था। आपको जानकर हैरानी होगी जिस वक्त उन्होंने इस खिताब को भारत की झोली में डालकर देश का नाम रौशन किया था उस समय उनके पास प्रतियोगिता के लिए अच्छा गाउन खरीदने तक के पैसे नहीं थे। बावजूद इसके सुष्मिता ने हार नहीं मानी और आज फैशन इंडस्ट्री का जाना माना नाम हैं।
2 of 7
- फोटो : सोशल मीडिया
साधारण सी दिखने वाली सुष्मिता का दूर दूर तक बॉलीवुड और फैशन इंडस्ट्री में कोई कनेक्शन नहीं था। उस समय उनके घर की आर्थिक स्थिती भी अच्छी नहीं थी। इसके अलावा उनके सामने एक और बहुत बड़ी चुनौती थी जिससे वह पहले ही डर कर भाग रही थीं।
3 of 7
- फोटो : social media
एक तरफ जब प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए लड़कियों के पास महंगे डिजाइनर गाउन थे, वहीं सुष्मिता सेन के पास इतने पैसे नही थे कि प्रतियोगिता के चार राउंड के लिए मंहगी ड्रेस खरीदें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
- फोटो : social media
सुष अपनी मां के साथ दिल्ली के सरोजनी नगर मार्केट गई जहां उन्होंने परदे का कपड़ा और एक जोड़ी जुराब खरीदी। सुष के घर के नीचे गैराज में एक दर्जी बैठता था। उनकी मां ने उसी को वो पर्दे का कपड़ा थमाते हुए बोला ''देखो, टीवी पर आना है, अच्छी सी ड्रेस सिल दो।'' आपको जानकर हैरानी होगी की रैंप पर उन्होंने जो अपने हाथों में गल्वस पहने थे, वो उनकी मां ने मोजे से तैयार किए थे।
विज्ञापन
5 of 7
- फोटो : social media
बस फिर क्या था सुष ने वही ड्रेस और दस्ताने पहन कर सिर्फ मिड इंडिया के रैंप पर वॉक किया। पहले रनर अप के लिए जब ऐश का नाम पुकारा गया तो उनकी आंखों में यह सोचकर आंसू आ गए थे कि उन्हें लगा कि वह पहली रनर अप भी नहीं बन पाईं, क्योंकि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वह ऐश को हरा देंगी, लेकिन इसके बाद जब मिस इंडिया 1994 के लिए उनके नाम की घोषणा हुई, तो उनके तो जैसे होश ही उड़ गए।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।