{"_id":"5d74d6d38ebc3e015105ae58","slug":"not-only-fashion-for-these-reason-girls-also-wear-nath","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शादी में फैशन नहीं बल्कि इस वजह से लड़कियां पहनती हैं 'नथ'","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
शादी में फैशन नहीं बल्कि इस वजह से लड़कियां पहनती हैं 'नथ'
लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Thu, 12 Dec 2019 04:16 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
नथ अब फैशन में शुमार हो गई है।बाजार में आपको दुल्हन के पहनने वाली कई तरह की नथ मिलेंगी। लेकिन क्या आपको पता है कि आखिर भारत में शादी के वक्त लड़कियां नथ ही क्यों पहनती हैं? दरअसल, भारतीय परंपरा में नथ को बेहद महत्व दिया गया है। आपको कई शेप, स्टाइल और कलर वाली नथ देखने को मिल जाएंगी। भारत में उत्तर से लेकर दक्षिण तक नथ पहनने की परंपरा है।
2 of 5
नथ
- फोटो : सोशल मीडिया
दक्षिण भारतीय परंपरा में लड़कियां शादी के वक्त नाक के दाएं तरफ नथ पहनती हैं। वहीं, उत्तर भारत में लड़कियां नाक के बाएं तरफ नथ पहनती हैं। नथ पहनने के पीछे फैशन के साथ ही धार्मिक और स्वास्थ्य कारण भी हैं। नथ का धार्मिक महत्व तो है ही इसके साथ ही इसे पहनने से स्वास्थ्य लाभ भी होता है। हिंदु परंपरा में नथ लड़कियां शादी के दिन ही पहनती हैं।
3 of 5
नथ
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा, यह भी कहा जाता है कि नथ पहनकर लड़कियां माता पार्वती के प्रति सम्मान दर्शाती हैं। आयुर्वेद में नथ पहनने के पीछे पीरियड से जुड़ी वजह बताई है। आयुर्वेद में कहा जाता है कि नथ नाक के दाएं या बाएं तरफ जहां पहनी जाती है, उस प्रमुख हिस्से में हुए छेद के जरिए महिलाओं को मासिक धर्म से जुड़ी परेशानियों में राहत मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
नथ
- फोटो : सोशल मीडिया
शादी के वक्त लड़कियां ज्यादातर सोने का नथ पहनती हैं। हालांकि चांदी के नथ पहनने का प्रचलन भी है। इनदिनों आर्टिफिशियल नथ भी शादी के वक्त पहनी जाती है। आयुर्वेद में स्वर्ण और रजत भस्त को अच्छा माना गया है। इनके शरीर पर स्पर्श से कई तरह की बीमारियों के निदान के बारे में भी बताया गया है।
विज्ञापन
5 of 5
नथ
- फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि, नथ को लेकर कई अंधविश्वास भी जुड़े हुए हैं। जो अलग-अलग क्षेत्र के लोगों के मुंह से आपको सुनने को मिल जाएंगे। यह भी कहा जाता है कि महिला के नाक से सीधे हवा अंदर नहीं जाना चाहिए, इसलिए उनके नाक में छेद किया जाता है, इससे पति का स्वास्थ्य ठीक रहता है। हालांकि, यह पूरी तरह से अंधविश्वास है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।