सब्सक्राइब करें

B'day Spcl: इन पांच वजह से छह दशकों से हिट है सुपरस्टार रजनीकांत का स्टाइल

लाइफस्टाइल डेस्क Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Thu, 12 Dec 2019 04:06 PM IST
विज्ञापन
rajinikanth birthday special fashion statement who turns 67 on birthday
- फोटो : सोशल मीडिया

सुपरस्टार रजनीकांत, जो 12  दिसंबर को 65 वर्ष के हो गए, लंबे समय से स्टाइल किंग हैं। साउथ में फैंस रजनीकांत को देवता मानकर पूजते हैं । रजनीकांत इस उम्र में भी फिल्मों में लीड रोल करते हैं और उनकी मूवी का हिट होना तय माना जाता है।जिस तरह से वह अपनी सिगरेट को अपने सिग्नेचर वॉक के साथ फ्लिप करते हैं, इसलिए रजनीकांत को फिल्मों में उनके अनोखे अंदाज के लिए जाना जाता है। उनका स्टाइल स्टेटमेंट, वर्षों से ट्रेंड सेट करता आया है और ये कहना गलत नहीं होगा कि रजनीकांत अपने आप में एक फैशन स्कूल हैं।

rajinikanth birthday special fashion statement who turns 67 on birthday
- फोटो : instagram
किंग ऑफ स्टाइल, रजनीकांत ने अपनी करिश्माई स्क्रीन उपस्थिति के साथ लाखों प्रशंसकों के दिलों पर राज किया है। उनकी हर फिल्म में लोग थलाइवर को देखने का इंतजार करते हैं, क्योंकि रजनीकांत की हर भूमिका में स्टाइल और जोश देखने को मिलता है। यह हमें उन सभी नए स्टाइल की याद दिलाता है जो रजनीकांत ने अपनी फिल्मों के माध्यम से 1975 से ही पेश करते आ रहे हैं। 
rajinikanth birthday special fashion statement who turns 67 on birthday
- फोटो : instagram

रजनीकांत की चाल में, आप एक ऐसे व्यक्ति का गौरव और आत्मविश्वास पाते हैं, जो सभी बाधाओं के पार कर सुपर-स्टारडम की ओर बढ़ा। हालांकि स्टार आम तौर पर लोगों की तुलना में तेजी से आगे बढ़ता है, लेकिन रजनीकांत ने 'स्लो मोशन' का ट्रेंड सेट कर साबित किया कि हीरो की चाल अलग होनी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
rajinikanth birthday special fashion statement who turns 67 on birthday
- फोटो : instagram

रजनीकांत को फ़्लिपिंग का कॉनसेप्ट ज्यादा पसंद है। वो सिगरेट, जैकेट, या यहां तक कि कंधे का स्टोल भी बिना फ्लिप किए इस्तेमाल नहीं करते। हालांकि कई लोग रजनीकांत के सनग्लास फ्लिप करने के अंदाज को अजीबोगरीब समझते हैं क्योंकि वो इसे कोहनी के से फ़्लिप करते है और वास्तव में पहनने से पहले कई बार रोल करते हैं। रजनी का यही स्टाइल अभी भी युवाओं के बीच मशहूर है।

विज्ञापन
rajinikanth birthday special fashion statement who turns 67 on birthday
- फोटो : Social Media

कहा जाता है कि अभिनेता को कभी कंघी की जरूरत नहीं पड़ी, क्योंकि वह ज्यादातर अपने हाथों से अपने बालों झाड़ लेते हैं। रजनीकांत का हेयरस्टाइल शेर के अयाल के समान हुआ करता था और यह भी एक कारण हो सकता है कि उनकी फिल्मों में हेयरस्टाइल कभी नहीं बदला गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed