फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   16 IAS-HCS officers transferred in Haryana

हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 16 आईएएस-एचसीएस अधिकारियों के तबादले, जानें किसे कहां मिली तैनाती?

Thu, 20 Aug 2026 09:30 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Thu, 20 Aug 2026 09:30 PM IST
सार

गुलजार मलिक को कैथल जिला परिषद का मुख्य कार्यकारी अधिकारी और कैथल जिला ग्रामीण विकास एजेंसी का मुख्य कार्यकारी अधिकारी बनाया गया है। इस जिम्मेदारी से सुरेश रावेश को मुक्त किया गया है।

विज्ञापन
16 IAS-HCS officers transferred in Haryana
16 आईएएस-एचसीएस अधिकारियों के तबादले - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

हरियाणा सरकार ने 16 आईएएस और एचसीएस अधिकारियों की नियुक्ति व तबादला सूची जारी की है। इनमें छह आईएएस और 10 एचसीएस अधिकारी शामिल हैं। कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारी के साथ अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है। 2001 बैच के आईएएस विजय सिंह दहिया को स्कूल शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव और पशुपालन विभाग के प्रधान सचिव के अलावा नागरिक उड्डयन विभाग के प्रधान सचिव का भी जिम्मा दिया गया है। 

विज्ञापन


इस जिम्मेदारी से जी.अनुपमा को मुक्त किया गया है। वहीं, खेल विभाग के प्रधान सचिव का कार्यभार अब अमनीत पी. कुमार को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ अतिरिक्त रूप से दिया गया है। इस पद से विजय सिंह दहिया को मुक्त किया गया है। अमनीत पी. कुमार के पास भविष्य विभाग और विदेशी सहयोग विभाग के प्रधान सचिव की जिम्मेदारी पहले से है। अब उन्हें खेल विभाग का प्रधान सचिव भी बनाया गया है।
विज्ञापन


2008 बैच के आईएएस राजीव रंजन को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के महानिदेशक का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। राजीव रंजन के पास कार्मिक, प्रशिक्षण एवं संसदीय कार्य विभाग के सचिव, प्रशिक्षण निदेशक, सतर्कता हरियाणा के जांच अधिकारी और आपूर्ति एवं निपटान महानिदेशक की जिम्मेदारियां भी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


2009 बैच की आईएएस शरणदीप कौर बराड़ को हरियाणा राज्य भंडारण निगम की प्रबंध निदेशक बनाया गया है। मुनीश शर्मा को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, पंचकूला का प्रशासक मुख्यालय बनाया गया है। आईएएस दीपक बाबूलाल करवा को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी का सचिव बनाया गया है।

एचसीएस अधिकारियों में भी बड़ा फेरबदल
एचसीएस ममता को अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की अतिरिक्त निदेशक प्रशासन और हरियाणा परिवार पहचान प्राधिकरण की अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। मीनाक्षी राज को राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की संयुक्त सचिव और निगरानी एवं समन्वय प्रकोष्ठ की संयुक्त सचिव बनाया गया है। उन्हें समाधान प्रकोष्ठ देखने की जिम्मेदारी भी दी गई है। इसके अलावा उन्हें भूमि जोत समेकन एवं भू-अभिलेख विभाग की अतिरिक्त निदेशक बनाया गया है।

एचसीएस वीरेंद्र चौधरी को शहरी स्थानीय निकाय विभाग का अतिरिक्त निदेशक बनाया गया है। दीपक कुमार को आयुष विभाग का संयुक्त निदेशक प्रशासन लगाया गया है। जीतेंद्र जोशी को उच्च शिक्षा विभाग का संयुक्त निदेशक प्रशासन बनाया गया है। साथ ही उन्हें उच्च शिक्षा विभाग में सरकार के उप सचिव की जिम्मेदारी भी दी गई है। एचसीएस दर्शन यादव को मानेसर नगर निगम का संयुक्त आयुक्त बनाया गया है। एचसीएस जय प्रकाश को नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन का संयुक्त आवासीय आयुक्त बनाया गया है।

इन अधिकारियों का भी हुआ तबादला
गुलजार मलिक को कैथल जिला परिषद का मुख्य कार्यकारी अधिकारी और कैथल जिला ग्रामीण विकास एजेंसी का मुख्य कार्यकारी अधिकारी बनाया गया है। इस जिम्मेदारी से सुरेश रावेश को मुक्त किया गया है। नीरज शर्मा को प्राथमिक शिक्षा विभाग का संयुक्त निदेशक प्रशासन बनाया गया है। साथ ही उन्हें हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग का सचिव विधिक बनाया गया है। लोकेंद्र को मानेसर नगर निगम का संयुक्त उपमंडल अधिकारी बनाया गया है। उन्हें दर्शन यादव के स्थान पर लगाया गया है। वहीं, सरकार ने स्पष्ट किया है कि सुरेश रावेश की नई तैनाती के आदेश बाद में जारी किए जाएंगे। उन्हें कार्यभार छोड़ने के बाद हरियाणा के मुख्य सचिव कार्यालय में योगदान रिपोर्ट देनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed