{"_id":"69baf7d63787f2f61e0550c8","slug":"attention-mussoorie-applications-for-admission-to-railways-oak-grove-school-will-be-accepted-till-24th-ambala-news-c-36-1-amb1001-159904-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: मसूरी के ध्यानार्थ... रेलवे के ओक ग्रोव स्कूल में दाखिले के लिए 24 तक होंगे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: मसूरी के ध्यानार्थ... रेलवे के ओक ग्रोव स्कूल में दाखिले के लिए 24 तक होंगे आवेदन
विज्ञापन
विज्ञापन
- 2 अप्रैल को होगी प्रवेश परीक्षा, मसूरी के झारीपानी में स्थित है प्रतिष्ठित स्कूल
नंबर गेम-
- 01 लाख रुपये सालाना शुल्क लिया जाता है रेलवे कर्मचारी के बच्चों से
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। उत्तर रेलवे के मसूरी स्थित झारीपानी के प्रतिष्ठित ओक ग्रोव स्कूल ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 11 में प्रवेश की अधिसूचना जारी कर दी है। विज्ञान, वाणिज्य और मानविकी संकाय में दाखिले के इच्छुक छात्र 24 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है जिसके लिए स्कूल की आधिकारिक वेबसाइट पर फॉर्म उपलब्ध हैं। इस स्कूल में रेलवे कर्मचारियों व अधिकारियों के बच्चे पढ़ते हैं। इसके बाद उत्तर रेलवे के पांच मंडलों से बच्चों के आवेदन लिए जाते हैं।
आवेदन की तिथि 24 मार्च तक रखी गई है। लिखित परीक्षा 2 अप्रैल को स्कूल परिसर में ही आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थी 27 मार्च से वेबसाइट से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। सामान्य और रेलवे दोनों श्रेणियों के लिए शुल्क 1500 रुपये निर्धारित है। इस सत्र में वे छात्र आवेदन के पात्र हैं जिन्होंने वर्ष 2025-26 में किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं की पढ़ाई की है और 2026 की बोर्ड परीक्षा में शामिल हो रहे हैं सभी स्ट्रीम के छात्रों के लिए इंग्लिश कोर विषय अनिवार्य रहेगा। छात्र विज्ञान (पीसीबी/पीसीएम), वाणिज्य और मानविकी (इतिहास, राजनीति विज्ञान आदि) में से अपनी पसंद का चुनाव कर सकते हैं।
गैर-रेलवे श्रेणी के बच्चों के लिए 2.10 लाख रुपये होगी सालाना फीस
रेलवे और गैर-रेलवे कर्मियों के लिए अलग शुल्क तय किया गया है। स्कूल ने वार्षिक शुल्क की संरचना भी स्पष्ट कर दी है। रेलवे कर्मचारियों के बच्चों के लिए सालाना फीस एक लाख रुपये तय की गई है, जबकि गैर-रेलवे श्रेणी के बच्चों के लिए यह 2.10 लाख होगी। स्कूल में हॉस्टल, मेस, जिम और स्मार्ट क्लास जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। आवेदन फॉर्म केवल अंग्रेजी भाषा में भरा जाना चाहिए, साथ ही, प्रवेश के समय आधार कार्ड और पिछले स्कूल का स्थानांतरण प्रमाण पत्र देना अनिवार्य होगा।
प्रत्येक वर्ष उत्तर रेलवे के प्रतिष्ठित ओक ग्रोव स्कूल में परीक्षा के लिए शेड्यूल जारी किया जाता है ताकि इच्छुक रेल कर्मचारी अपने बच्चों का दाखिला करवा सकें। यह विशेष तौर पर रेल कर्मचारियों के बच्चों का स्कूल है, लेकिन इसमें अधिक शुल्क देकर बाहरी लोग भी बच्चे का दाखिला करवा सकते हैं।
- हिमांशु शेखर उपाध्याय, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर रेलवे
Trending Videos