सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Bareilly girl Khushi separated from her family, handed over to NGO by RPF

Ambala News: परिजन से बिछुड़ी बरेली की खुशी, आरपीएफ ने एनजीओ को सौंपा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Bareilly girl Khushi separated from her family, handed over to NGO by RPF
विज्ञापन
अंबाला। रेलवे सुरक्षा बल ने ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते के तहत बिछुड़ी हुई बच्ची को सुरक्षित हाथों में सौंपा है। बरेली निवासी खुशी अंबाला कैंट स्टेशन पर अपने परिजनों से बिछड़ गई थी, जिसे आरपीएफ ने एनजीओ के सुपुर्द किया। आरपीएफ प्रभारी रविंदर सिंह ने बताया कि गुरुवार को एएसआई विक्रम कुमार प्लेटफार्म नंबर 2 पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर एक बच्ची पर पड़ी, जो काफी परेशान और घबराई हुई थी। संदिग्ध स्थिति को देखते हुए एएसआई ने तुरंत महिला कांस्टेबल डिंपल को मौके पर बुलाया। पूछताछ में युवती ने अपना नाम खुशी निवासी बरेली बताया। खुशी ने बताया कि वह अपने माता-पिता के साथ गुरुग्राम जाने के लिए निकली थी, लेकिन अंबाला स्टेशन पर भीड़ के कारण वह उनसे अलग हो गई। घबराहट के कारण उसे परिजनों का मोबाइल नंबर भी याद नहीं आ रहा। जिला युवा विकास संगठन अंबाला के अध्यक्ष अजय तिवारी ने बताया कि बच्ची को संरक्षण में लिया गया है। बच्ची के परिजनों की जानकारी हासिल करने के लिए बरेली पुलिस और उसके परिजनों से संपर्क साधा जाएगा।
Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed