सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   District Council will get its new building, Rs 2 crore approved

Ambala News: जिला परिषद को मिलेगा अपना नया भवन, 2 करोड़ रुपये स्वीकृत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
District Council will get its new building, Rs 2 crore approved
विज्ञापन
- दो मंजिला होगा भवन, मौजूदा कार्यालय के पास ही जमीन चिह्नित, नया कार्यालय तैयार होने से जनता को अपने काम के लिए भटकना नहीं पड़ेगा
Trending Videos








माई सिटी रिपोर्टर,

अंबाला सिटी। जिला परिषद के प्रशासनिक कार्यों में अब गति आएगी और कर्मचारियों को बैठने की किल्लत से निजात मिलेगी। परिषद के नए भवन के निर्माण के लिए 2 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। इसके लिए विभाग द्वारा टेंडर की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है। खास बात यह है कि अभी तक पूरा प्रशासनिक अमला मात्र दो कमरों में सिमटा हुआ था, जिससे कामकाज में काफी परेशानी हो रही थी।

गौरतलब है कि ग्रामीण क्षेत्र के 15 वार्डों में विकास की रूपरेखा जिला परिषद के जिम्मे होती है। जहां पर कई अहम कार्य होते हैं। जगह के समाधान के लिए लंबे समय से काेशिश चल रही थी। ऐसे में धनराशि जारी किए जाने से इस समस्या से निजात मिलेगी। जिला परिषद का मुख्य कार्य जिले के ग्रामीण अंचल की व्यवस्था को सुदृढ़ करना है। परिषद के कंधों पर 15 ग्रामीण वार्डों के विकास कार्यों की जिम्मेदारी है। सड़कों का निर्माण, नालियां, लाइट और अन्य बुनियादी ढांचागत सुविधाओं की मॉनिटरिंग यहीं से होती है। अधिकारियों का मानना है कि नया कार्यालय तैयार होने से ग्रामीण विकास की योजनाओं की मॉनिटरिंग बेहतर तरीके से हो पाएगी और आम जनता को भी अपने काम के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन






दो फ्लोर का होगा निर्माण, आधुनिक सुविधाओं से होगा लैस

नए प्रोजेक्ट के तहत जिला परिषद कार्यालय परिसर में ही दो मंजिला इमारत खड़ी की जाएगी। इन दोनों फ्लोर पर आधुनिक सुविधाओं का ध्यान रखा जाएगा। विभाग के अनुसार, भवन का ढांचा तैयार होने के बाद इसमें पार्टीशन भी लगाए जाएंगे। इसका उद्देश्य यह है कि जिला परिषद के अंतर्गत आने वाले विभिन्न पटलों को अलग-अलग किया जा सके। इससे न केवल गोपनीयता बनी रहेगी, बल्कि फाइलों के रखरखाव और जनता के कार्यों के निष्पादन में भी आसानी होगी। इसके साथ ही यह भवन दिव्यांगों के लिए सुगम भी होगा।


25 से ज्यादा कर्मचारी दो कमरों में बैठने को थे मजबूर



वर्तमान में जिला परिषद की स्थिति काफी चुनौतीपूर्ण बनी हुई थी। यहां 25 से अधिक अधिकारी और कर्मचारी कार्यरत हैं, लेकिन उनके बैठने के लिए पर्याप्त जगह नहीं थी। महज दो से तीन कमरों से ही पूरा प्रशासनिक ढांचा संचालित हो रहा था। भीड़भाड़ और जगह की कमी के कारण अक्सर विकास कार्यों की फाइलें और बैठकों के आयोजन में बाधा आती थी। नए भवन के बनने से कर्मचारियों को अपना स्वतंत्र केबिन और कार्यक्षेत्र मिल सकेगा।









जिला परिषद के कार्यालय को विस्तारित किया जा रहा है। इसके लिए मौजूदा कार्यालय के पीछे की तरफ दो फ्लाेर का भवन बनाया जाएगा। इस भावन को दो करोड़ रुपये में तैयार किया जाएगा। नक्शा भी तैयार हो गया है।
-गगनदीप, सीईओ, जिला परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed