सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Man duped of Rs 70 lakh on pretext of sending him to America, abandoned in Panama jungle

Ambala News: अमेरिका भेजने के नाम पर 70 लाख रुपये ठगे, पनामा के जंगलों में छोड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Man duped of Rs 70 lakh on pretext of sending him to America, abandoned in Panama jungle
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

अंबाला सिटी। विदेश भेजने के नाम पर 70 लाख रुपये की ठगी की गई। डॉक्टर कॉलोनी निवासी हरजिंदर कुमार के बेटे साहिल को एक नंबर में अमेरिका भेजने का झांसा दिया मगर उसे अमेरिका के बजाय मेक्सिको और पनामा के जंगलों में डंकी मार्ग पर मौत के मुंह में धकेल दिया।
हरजिंदर कुमार ने बताया कि एजेंट कुलदीप सिंह छोकर ने उनके बेटे साहिल को 8 दिन के भीतर लीगल तरीके से अमेरिका भेजने का आश्वासन दिया था। इसके बदले 17 लाख रुपये में सौदा तय हुआ। आरोपियों ने किस्तों में करीब 70 लाख रुपये वसूल लिए। पैसे ऐंठने के लिए आरोपियों ने मकान पर लोन तक करवा दिया। पुलिस ने आरोपी कुलदीप सिंह छोकर, अरविंद कुमार, रेशम सिंह और बरकत सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंधक बनाकर किया प्रताड़ित
शिकायत के अनुसार, साहिल को पहले इटली भेजा गया, जहां उसे एक कमरे में बंधक बनाकर रखा गया। आरोप है कि वहां बरकत सिंह उर्फ बग्गा नामक युवक ने साहिल को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। उसे जबरन मांस-मदिरा सेवन के लिए मजबूर किया और पैसे न देने पर जान से मारने की धमकियां दी गईं। पिता ने आरोप लगाए कि उनके बेटे को कंटेनर में भरकर भयानक जंगलों में छोड़ दिया गया। वहां डोंकरों ने उससे सारे डॉलर छीन लिए और भूखा-प्यासा रखा गया। जब परिजनों ने दबाव बनाया तो आरोपियों ने पासपोर्ट पर फर्जी वीजा स्टिकर लगा दिया। इसके बाद उसे स्पेन के रास्ते मेक्सिको बॉर्डर के पास सुनसान जगह पर छोड़ दिया। वहां से उसे अवैध तरीके से सीमा पार करने को कहा गया। करीब 10 महीने अमेरिका के कैंप में रहने के बाद साहिल को अक्टूबर 2025 में डिपोर्ट कर भारत भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed