{"_id":"6ae0fd7e77d53b5e4401702d","slug":"preparations-are-in-full-swing-for-the-arrival-of-home-minister-amit-shah-gandhi-maidan-is-being-decorated-ambala-news-c-36-1-amb1001-171869-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: गृहमंत्री अमित शाह के आगमन की तैयारियां तेज, सज-संवर रहा गांधी मैदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: गृहमंत्री अमित शाह के आगमन की तैयारियां तेज, सज-संवर रहा गांधी मैदान
विज्ञापन
दीवारों पर उकेरी जा रहीं शूरवीरों की गाथाएं, गड्ढों को किया जा रहा समतल
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के संभावित आगमन और जनसभा को लेकर प्रशासनिक अमला मुस्तैद हो गया है। शहीद स्मारक में होने वाले कार्यक्रम व रैली को सुव्यवस्थित बनाने के लिए नगर परिषद के अधिकारियों और कर्मचारियों ने मोर्चा संभाल लिया है। आयोजन स्थल यानी गांधी मैदान में समतलीकरण से लेकर सौंदर्यीकरण और स्वच्छता के व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं।
गांधी मैदान को आकर्षक और प्रेरणादायी स्वरूप देने के लिए चारों तरफ सौंदर्यीकरण का काम जारी है। मैदान की बाउंड्री वॉल और आसपास की दीवारों पर अमर बलिदानियों व स्वतंत्रता सेनानियों के आकर्षक चित्र उकेरे जा रहे हैं। इसके साथ ही मैदान के अंदर साज-सज्जा का काम भी तेजी से निपटाया जा रहा है, ताकि आने वाले लोगों को एक नया और भव्य दृश्य देखने को मिले।
काफी संख्या में जुटने वाली भीड़ की सुरक्षा और सहूलियत को देखते हुए मैदान के गड्ढों को भरकर उसे पूरी तरह समतल बनाया जा रहा है। रैली के दौरान गंदगी न फैले और स्वच्छता बनी रहे, इसके लिए विशेष निस्तारण योजना बनाई गई है। आम जनता और कार्यकर्ताओं की सुविधा के लिए सचल शौचालय (मोबाइल टॉयलेट वैन) मंगवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
-- --
सुविधाओं का रखा जा रहा ध्यान
रैली में आने वाले लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए पेयजल, सफाई और यातायात नियंत्रण की अग्रिम तैयारियां पूरी की जा रही हैं। प्रशासनिक दल लगातार मौके पर मौजूद रहकर सभी व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहा है।
गांधी मैदान में मूलभूत सुविधाओं के साथ साज-सज्जा का काम किया जा रहा है ताकि मैदान का माहौल साफ-स्वच्छ व आकर्षक नजर आए।
- अशोक कुमार, एमई, नगर परिषद सदर, अंबाला