{"_id":"6aa97ce61bb7ece174077650","slug":"rs-52-lakh-swindled-under-the-pretext-of-sending-someone-to-australia-ambala-news-c-36-1-amb1001-169638-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 52 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 52 लाख ठगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहजादपुर। बच्चों को ऑस्ट्रेलिया भेजने और वहां पक्की नागरिकता (पीआर) दिलाने का झांसा देकर 52 लाख रुपये की ठगी कर ली। पुलिस ने एसपी कार्यालय से प्राप्त जांच रिपोर्ट के आधार पर कुरुक्षेत्र निवासी ट्रैवल एजेंट आरोपी कपिल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
पुलिस को दी शिकायत में बनौंदी गांव निवासी बलजिंदर सिंह ने बताया कि वह नारायणगढ़ शुगर मिल में हेड फीटर के पद पर कार्यरत हैं। वह अपनी बेटी अपेक्षा और बेटे हरमन को उच्च शिक्षा के लिए ऑस्ट्रेलिया भेजना चाहते थे। अप्रैल 2024 में एक रिश्तेदार के माध्यम से उनकी मुलाकात सादीपुर (कुरुक्षेत्र) निवासी कपिल से हुई, जो पेहवा में वुडन ओवरसीज नाम से एजेंसी चलाता है। आरोपी ने बच्चों का दाखिला और दो साल का रहने-खाने का जिम्मा लेते हुए 60 लाख रुपये में सौदा तय किया।
पीड़ित के मुताबिक, आरोपी के बहकावे में आकर उन्होंने 19 अप्रैल से 13 मई 2024 तक बैंक खातों में ऑनलाइन व आरटीजीएस के जरिये 36,98,967 रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद 20 मई को आरोपी उनके घर आकर 15 लाख रुपये नकद ले गया। इस प्रकार आरोपी ने कुल 52 लाख रुपये ऐंठ लिए। पैसे लेने के बाद आरोपी फर्जी कागजात दिखाकर टालमटोल करता रहा। जब पीड़ित ने 29 जुलाई को आरोपी से अपने पैसे वापस मांगे तो उसने जान से मारने की धमकी दी।