सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Teacher duped of Rs 3.50 lakh by luring him with the promise of profits in the stock market

Ambala News: शेयर बाजार में मुनाफे का लालच देकर शिक्षक से 3.50 लाख ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Teacher duped of Rs 3.50 lakh by luring him with the promise of profits in the stock market
विज्ञापन
अंबाला। शेयर बाजार में मुनाफे का झांसा देकर साइबर ठगों ने डिफेंस कॉलोनी के एक युवक से 3.50 लाख रुपये ठग लिए। ठगों ने पीड़ित को पहले व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़कर फर्जी ट्रेडिंग एप के जरिए लाखों का मुनाफा दिखाया। इसके बाद में मीशो कंपनी के भारी-भरकम आईपीओ का लालच देकर और पैसों की मांग की। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई।
Trending Videos

साइबर क्राइम थाना पुलिस ने बीएनस में धोखाधड़ी की धारा 318(4) और पहचान बदलकर ठगी करने की धारा 319 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
डिफेंस कॉलोनी निवासी विकास अग्रवाल ने बताया कि वह घर पर टीचिंग एकेडमी चलाते हैं और पार्ट टाइम स्टॉक ट्रेडिंग करते हैं।
मई 2025 में उनके मोबाइल पर स्टॉक टिप्स का एक मैसेज आया। इसमें दिए गए लिंक के जरिए उन्हें एक व्हाट्सएप ग्रुप में शामिल कर लिया गया। करीब चार महीने तक उन्हें ग्रुप में ट्रेडिंग के टिप्स दिए गए, ताकि उनका भरोसा जीता जा सके। ठगों ने खुद को एक कंपनी का प्रतिनिधि बताकर विकास का एक ट्रेडिंग अकाउंट खुलवाया और उन्हें एक वीआईपी ग्रुप में जोड़ दिया। ठगों के कहे अनुसार विकास ने अलग-अलग बैंक खातों में कुल 3.50 लाख रुपये जमा कराए। ठगों ने एक फर्जी मोबाइल एप पर विकास का निवेश और उस पर 8.50 लाख रुपये का मुनाफा भी दिखा दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed