{"_id":"6acfd78239f72b46a30992a7","slug":"the-birth-of-shri-ram-and-the-killing-of-tataka-were-staged-ambala-news-c-36-1-sknl1003-171252-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: श्रीराम जन्म और ताड़का वध का मंचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: श्रीराम जन्म और ताड़का वध का मंचन
विज्ञापन
अंबाला छावनी के खुखरैन भवन में रामलीला में मंचन करते कलाकार। सभा
आज निकलेगी श्रीराम बरात
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। छावनी के खुखरैन भवन में श्री रामलीला दशहरा महोत्सव के तीसरे दिन श्रीराम जन्म, महर्षि विश्वामित्र के आगमन और ताड़का वध का मंचन किया गया। यह रामलीला छावनी के बाजाजा बाजार की श्री रामलीला कमेटी की ओर से करवाई जा रही है।
इस अवसर पर रवि सेठ ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कमेटी के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थिति के लिए रवि सेठ का आभार भी जताया। इस दौरान कमेटी के प्रधान संजीव जिंदल ने अंबाला छावनी के समस्त शहरवासियों से अपील की। उन्होंने कहा कि 15 अक्तूबर को सायं पांच बजे बाजारों से भव्य श्रीराम बरात निकलेगी। जिंदल ने लोगों से बरात का मार्ग में पुष्पवर्षा कर स्वागत करने का आग्रह किया।