सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The family said that the daughter had committed suicide after being harassed by a former soldier.

Ambala News: परिजन बोले- बेटी ने पूर्व सैनिक की प्रताड़ना से तंग आकर की थी आत्महत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
The family said that the daughter had committed suicide after being harassed by a former soldier.
विज्ञापन
अंबाला। धूलकोट रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से कटकर जान गंवाने वाली युवती सिटी के एक गांव की रहने वाली थी। वह बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने का काम करती थी। युवती के परिजनों ने जंडली गांव निवासी सेवानिवृत्त सैनिक पर बेटी को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में लिखित शिकायत जीआरपी को दी गई है। मृतक युवती के ताया ने बताया कि पूर्व फौजी की प्रताड़ना से तंग आकर उसने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या की है।
Trending Videos

युवती के परिजनों ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2023 में उनकी बेटी ने पूर्व सैनिक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया था जोकि कोर्ट में लंबित है। इस मामले में कुछ दिन पहले आरोपी को कोर्ट से जमानत मिली थी। इसके बाद से वह लगातार बेटी को तंग कर रहा था। सोमवार को हादसे वाले दिन उनकी बेटी दोपहर लगभग दो बजे घर से निकली थी, लेकिन शाम लगभग सात बजे पुलिस का फोन आया कि हादसे में उसकी मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवती के पास से मिले आईफोन से जीआरपी को कई राज खुलने की उम्मीद है। मंगलवार को परिजनों ने मोबाइल खोलने की कोशिश की, लेकिन खुल नहीं पाया। ऐसे में अब साइबर एक्सपर्ट की मदद से मोबाइल को खुलवाया जाएगा ताकि मोबाइल के अंदर अगर कोई फोटो, वीडियो या फिर सुसाइड नोट है तो उसे जांच में शामिल किया जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed