फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Traders demand that national highways and roads not be blocked.

Ambala News: राष्ट्रीय राजमार्गों व सड़कों को अवरुद्ध न करने की व्यापारियों ने उठाई मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Traders demand that national highways and roads not be blocked.
अंबाला के पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत को मांग पत्र देते हुए व्यापारी वर्ग: पुलिस पीआरओ
अंबाला। बार-बार लगने वाले सड़क जाम और हाईवे बंदी से परेशान अंबाला के व्यापारी वर्ग ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत से मुलाकात की। व्यापारियों ने एसपी को ज्ञापन सौंपकर राष्ट्रीय राजमार्गों व मुख्य सड़कों को अवरुद्ध न होने देने की मांग उठाई। इस पर एसपी ने आश्वस्त किया कि कानून हाथ में लेने वाले उपद्रवियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी भी सूरत में मार्ग अवरुद्ध नहीं होने दिए जाएंगे।
विज्ञापन

इस दौरान होलसेल जनरल मर्चेंट डीलर एसोसिएशन, सराफा एसोसिएशन, होलसेल क्लॉथ मार्केट एसोसिएशन, अंबाला इलेक्ट्रिक एसोसिएशन, हलवाई एसोसिएशन, पुरानी अनाज मंडी एसोसिएशन, पटेल रोड एसोसिएशन और त्रिकुट एसोसिएशन के प्रमुख पदाधिकारी व प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन


बॉक्स

आंदोलनकारियों से शांतिपूर्ण विरोध दर्ज कराने की अपील
एसपी से मिले प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि कोरोना काल और पिछले किसान आंदोलन की मार से उनका व्यवसाय पहले ही पूरी तरह चौपट हो चुका है। आर्थिक मंदी से जूझ रहे व्यापारी वर्ग के लिए बार-बार राष्ट्रीय राजमार्गों और मुख्य रास्तों का बंद होना दोहरी मार साबित हो रहा है। मार्ग बंद होने से न केवल व्यापार ठप पड़ता है, बल्कि आम जनता को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। व्यापारियों ने आशंका जताई कि कुछ शरारती तत्व जानबूझकर प्रदर्शन की आड़ में माहौल खराब करने की नीयत से मुख्य सड़कें जाम करते हैं। उन्होंने मांग की कि ऐसे तत्वों के खिलाफ बिना किसी ढिलाई के सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही व्यापारी वर्ग ने आंदोलनकारियों से अपील की कि वे अपना विरोध शांतिपूर्ण ढंग से दर्ज कराएं और सड़कों को बंद न करें, जिससे व्यापारियों को आर्थिक नुकसान न झेलना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed