सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Truck looted after kidnapping driver and conductors

Ambala News: चालक और परिचालकों को अगवा कर लूटा ट्रक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Truck looted after kidnapping driver and conductors
विज्ञापन
जीटी रोड पर शास्त्री कट फ्लाईओवर के पास बोलेरो सवार बदमाशों ने की वारदात
Trending Videos

- बाद में तीनों को शाहाबाद की झाड़ियों में फेंक दिया
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। राष्ट्रीय राजमार्ग-44 जीटी रोड पर सोमवार रात हथियारबंद बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में एक ट्रक लूट लिया। यह वारदात कुलदीप नगर शास्त्री कट फ्लाईओवर के पास हुई। बदमाशों ने पहले चेकिंग के नाम पर ट्रक रुकवाया और बंदूक दिखाकर चालक व दो परिचालकों को अगवा कर लिया। बाद में तीनों को शाहाबाद की झाड़ियों में फेंक दिया और नकदी छीन ट्रक ले गए। पड़ाव पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
चेकिंग के नाम पर की वारदात
यूपी के कौशांबी निवासी चालक शिव कुमार पाल ने बताया कि वह ट्रक में कानपुर से पंजाब के गोविंदगढ़ जा रहा था। ट्रक में स्क्रैप लोड था। रात करीब 10:45 बजे जब वह शास्त्री कट फ्लाईओवर पर चढ़ा तभी पीछे से आई एक सफेद रंग की बिना नंबर वाली बोलेरो ने उन्हें ओवरटेक किया और ट्रक रुकवा लिया। बोलेरो में सवार पांच युवकों ने खुद को अधिकारी बताते हुए बिल्टी दिखाने को कहा। चालक के मुताबिक, जैसे ही परिचालक सुरेंद्र यादव बिल्टी दिखाने नीचे उतरा, आरोपियों ने उसे फर्जी कागज होने की बात कहकर धमकाना शुरू कर दिया। इसके बाद बदमाशों ने चालक शिव कुमार और दूसरे परिचालक दीपक का गला पकड़कर उन्हें जबरन बोलेरो में ठूंस लिया। दो बदमाश ट्रक लेकर निकल गए जबकि तीन बदमाश पीड़ितों को बोलेरो में डालकर शाहाबाद की ओर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाने के पैसे मांगे तो 400 लौटा दिए
बदमाशों ने शाहाबाद के पास सुनसान झाड़ियों में पीड़ितों को फेंक दिया। इस दौरान उन्होंने परिचालक सुरेंद्र की जेब से 2500 रुपये निकाल लिए। जब पीड़ितों ने खाने के लिए पैसे मांगे तो बदमाशों ने दरियादिली दिखाते हुए 400 रुपये वापस कर दिए और 2100 रुपये व ट्रक लेकर भाग गए। चालक का मोबाइल भी ट्रक में ही रह गया।

सूचना मिलते ही डायल 112 और थाना पड़ाव की टीम मौके पर पहुंच गई थी। चालक के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पांचों आरोपी 25-30 साल की उम्र के हैं। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
- धर्मवीर सिंह, प्रभारी पड़ाव थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed