फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Wife held hostage and beaten in Canada 2 crore demanded under threat of making a video viral

कनाडा में पत्नी को बंधक बना पीटा: वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 2 करोड़ मांगे; पति, सास-ससुर पर केस दर्ज

Tue, 06 Oct 2026 03:36 PM IST
Naveen माई सिटी रिपोर्टर, अंबाला (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, अंबाला (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Tue, 06 Oct 2026 03:36 PM IST
सार

शिकायत के अनुसार, 14 अक्टूबर 2025 की रात पति रमनदीप, ननद गगनप्रीत कौर, नवनीत कौर और ननदोई गुरसेवक सिंह शराब के नशे में घर पहुंचे। उन्होंने विवाहिता को रातभर रस्सियों से बांधकर बेरहमी से पीटा, जिससे वह बेहोश हो गई।

विज्ञापन
Wife held hostage and beaten in Canada 2 crore demanded under threat of making a video viral
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विदेश भेजने और पीआर दिलाने के नाम पर विवाहिता को प्रताड़ित करने, कनाडा में बंधक बनाकर मारपीट करने और 2 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर अंबाला शहर थाना पुलिस ने पति, सास-ससुर, ननदों और ननदोई के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


शादी के बाद से ही शुरू हो गया था उत्पीड़न
 अंबाला सिटी निवासी विवाहिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका विवाह रमनदीप सिंह के साथ हुआ था। शादी में दिए गए उपहार, नकदी और सोने के जेवरात ससुराल पक्ष ने रख लिए। जब वह कनाडा में अपने पति रमनदीप के पास पहुंची, तो वहां उस पर जुल्मों का दौर शुरू हो गया। पीड़िता का आरोप है कि पति ने कनाडा में घर खरीदने के नाम पर मायके से 2 करोड़ रुपये लाने का दबाव बनाया और लगातार मारपीट की।
विज्ञापन


कमरे में छिपाया था कैमरा, बंधक बनाकर बनाई अश्लील वीडियो
शिकायत के अनुसार, 14 अक्टूबर 2025 की रात पति रमनदीप, ननद गगनप्रीत कौर, नवनीत कौर और ननदोई गुरसेवक सिंह शराब के नशे में घर पहुंचे। उन्होंने विवाहिता को रातभर रस्सियों से बांधकर बेरहमी से पीटा, जिससे वह बेहोश हो गई। आरोपी सोने के जेवर भी समेट ले गए। बाद में सामने आया कि कमरे में हिडन कैमरा लगाकर वीडियो बनाई गई थी। आरोपियों ने यह वीडियो दिखाकर पीड़िता के पिता से 2 करोड़ की मांग की और इनकार करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। पुलिस जांच के बाद रमनदीप को पहले भी विदेश में गिरफ्तार किया जा चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंक खाते से नकदी उड़ाई, घर से निकाला
भारत लौटने पर पीड़िता को पता चला कि ससुर राजपाल ने उसके बैंक खाते से भी सारे पैसे निकाल लिए। जब वह ससुराल पहुंची तो आरोपियों ने घर का मुख्य गेट बंद कर दिया और बात करने से इनकार कर दिया। अंबाला शहर पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी पक्ष के खिलाफ बीएनएस की धारा 85, 115 और 316(2) के तहत मुकदमा नंबर 419 दर्ज कर लिया है। मामले की आगामी तफ्तीश महिला मुख्य सिपाही रंजीत कौर को सौंपी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed