{"_id":"6a4e419386cc6fcbda00f7a0","slug":"aap-state-president-sushil-gupta-targeted-cm-saini-in-bhiwani-haryana-2026-07-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Haryana: आप प्रदेशाध्यक्ष ने सीएम सैनी को बताया नकली सरदार, कहा- इन्होनें हरियाणा को किया बर्बाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: आप प्रदेशाध्यक्ष ने सीएम सैनी को बताया नकली सरदार, कहा- इन्होनें हरियाणा को किया बर्बाद
Wed, 08 Jul 2026 05:55 PM IST
मयूर शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Published by: मयूर शर्मा
Updated Wed, 08 Jul 2026 05:55 PM IST
सार
हरियाणा के सीएम नायब सैनी पर सुशील गुप्ता ने जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि कभी नायब सैनी नकली सरदार बनकर पंजाब जाते हैं तो कभी नकली बिहारी बनकर बिहार जाते हैं, जब की नायब सैनी ने हरियाणा बर्बाद कर दिया है।
विज्ञापन
सुशील गुप्ता ने मुख्यमंत्री नायब सैनी पर दिया बड़ा बयान
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने बुधवार को भिवानी में पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उन्होंने कहा कि हर जिले में संगठन मजबूती को लेकर ये बैठकें हो रही हैं। इस दौरान उन्होंने पानी को लेकर हरियाणा सरकार को जमकर घेरा और कहा कि केन्द्रीय गृह मंत्री के दबाव में सीएम ने हरियाणा का पानी राजस्थान को दे दिया। ये तब हुआ, जब हरियाणा में ना पीने का पानी और ना सिंचाई का। उन्होंने कहा कि हरियाणा के 80 फीसदी जलघर का पानी पीने लायक नहीं। जबकि नारा दिया जाता है हर घर नल से जल का।
सुशील गुप्ता ने हरियाणा की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा की प्रदेश में हर रोज डकैती, फिरौती, हत्या व रेप हो रहे हैं। किसान बाढ़ के डर से सहमे हुए हैं। पिछले साल की बर्बादी का अब तक मुआवजा नहीं मिला है। गुप्ता ने कहा कि सरकार चंदा चोरी में लगी है, पंचकूला मंसादेवी मंदिर में भी चंदा चोरी हो रही है, लेकिन सरकार मगरमच्छों को छोड, छोटी मछलियों को पकड़ रही है।
विज्ञापन
ईडी व सीबीआई का दुरुपयोग कर रही है बीजेपी- सुशील गुप्ता
उन्होंने कहा कि हरियाणा बर्बादी के कगार पर है। हर गांव नशा, अपराध व बेरोजगारी की चपेट में है। भाजपा राज में पेपर लीक का गोरखधंधा चल रहा है। आप व अन्य पार्टी के सांसद तोड़ने पर गुप्ता ने कहा कि भाजपा को शर्म नहीं आती, ये ईडी व सीबीआई का दुरुपयोग करते हैं। ये वोट चोर, सांसद चोर, विधायक चोर व चंदा चोर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सुशील गुप्ता ने कहा कि ऐसी कोई चोरी नहीं जो भाजपा नहीं करती। साथ ही कहा कि हमारे सांसद तोड़ने से पार्टी पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा, क्योंकि वो ऐसे सांसद हैं जो पंजाब में पंचायत का चुनाव भी नहीं जीत सकते। इनके जाने से हमारी पार्टी मजबूत हुई है।
मुख्यमंत्री नायब सैनी पर दिया बड़ा बयान
हरियाणा के सीएम नायब सैनी पर सुशील गुप्ता ने जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि कभी नायब सैनी नकली सरदार बनकर पंजाब जाते हैं तो कभी नकली बिहारी बनकर बिहार जाते हैं, जबकी नायब सैनी ने हरियाणा नशाखोरी व अपराध में धकेल कर बर्बाद कर दिया है। हरियाणा का पानी राजस्थान को दे दिया, सरकारी स्कूल बंद कर दिए और अस्पताल बर्बाद कर दिए।
कांग्रेस पर भी साधा निशाना
उन्होंने कांग्रेस को भी निशाने पर लिया और कहा कि इंडिया गठबंधन का नेतृत्व उस कमजोर पार्टी के हाथों में जो भाजपा से बैकडोर हाथ मिला रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कई साल भ्रष्टाचार किया, अब भाजपा उसे फ़ाइलों से डराती है। पंजाब विधानसभा चुनावों में गठबंधन के सवाल पर कहा कि पंजाब में आप किसी से गठबंधन नहीं करेगी। संवाद