{"_id":"6a4e2f2d91da82a259070fbe","slug":"video-aam-aadmi-party-state-president-sushil-gupta-called-the-cm-a-fake-sardar-in-bhiwani-2026-07-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी: आप प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने सीएम सैनी पर साधा निशाना, कहा- ये नकली सरदार बनते, कभी नकली बिहारी; इन्होंने हरियाणा को किया बर्बाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी: आप प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने सीएम सैनी पर साधा निशाना, कहा- ये नकली सरदार बनते, कभी नकली बिहारी; इन्होंने हरियाणा को किया बर्बाद
आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने बुधवार को पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उन्होंने कहा कि हर जिला में संगठन मजबूती को लेकर ये बैठकें हो रही हैं। इस दौरान उन्होंने पानी को लेकर हरियाणा सरकार को जमकर घेरा और कहा कि केन्द्रीय गृह मंत्री के दबाव में सीएम ने हरियाणा का पानी राजस्थान को दे दिया। ये तब हुआ, जब हरियाणा में ना पीने का पानी और ना सिंचाई का। गुप्ता ने कहा कि हरियाणा के 80 फीसदी जलघर का पानी पीने लायक नहीं। जबकि नारा दिया जाता है हर घर नल से जल का। सुशील गुप्ता ने हरियाणा की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा की हरियाणा में हर रोज डकैती, फिरौती, हत्या व रेप हो रहे हैं। किसान बाढ़ के डर से सहमे हुए हैं। पिछले साल की बर्बादी का अब तक मुआवजा नहीं मिला है। गुप्ता ने कहा कि सरकार चंदा चोरी में लगी है, पंचकूला मंसादेवी मंदिर में भी चंदा चोरी हो रही है। पर सरकार मगरमच्छों को छोड, छोटी मछलियों को पकड़ रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा बर्बादी के कगार पर है। हर गांव नशा, अपराध व बेरोजगारी की चपेट में है। भाजपा राज में पेपर लीक का गोरखधंधा चल रहा है। आप व अन्य पार्टी के सांसद तोड़ने पर गुप्ता ने कहा कि भाजपा को शर्म नहीं आती, ये ईडी व सीबीआई का दुरुपयोग करते हैं। ये वोट चोर, सांसद चोर, विधायक चोर व चंदा चोर हैं। गुप्ता ने कहा कि ऐसी कोई चोरी नहीं जो भाजपा नहीं करती। साथ ही कहा कि हमारे सांसद तोड़ने से पार्टी पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा, क्योंकि वो ऐसे सांसद हैं जो पंजाब में पंचायत का चुनाव भी नहीं जीत सकते। इनके जाने से हमारी पार्टी मजबूत हुई है। हरियाणा के सीएम नायब सैनी पर सुशील गुप्ता ने बड़ा जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि कभी नायब सैनी नकली सरदार बनकर पंजाब जाते हैं तो कभी नकली बिहारी बनकर बिहार जाते हैं। जबकी नायब सैनी ने हरियाणा नशाखोरी व अपराध में धकेल कर बर्बाद कर दिया है। हरियाणा का पानी राजस्थान को दे दिया, सरकारी स्कूल बंद कर दिये और अस्पताल बर्बाद कर दिये। गुप्ता ने कांग्रेस को भी निशाने पर लिया और कहा कि इंडिया गठबंधन का नेतृत्व उस कमजोर पार्टी के हाथों में जो भाजपा से बैकडोर हाथ मिला रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कई साल भ्रष्टाचार किया, अब भाजपा उसे फ़ाइलों से डराती है। पंजाब विधानसभा चुनावों में गठबंधन के सवाल पर कहा कि पंजाब में आप किसी से गठबंधन नहीं करेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।