{"_id":"6a4de1ccf7c40afb4d069a45","slug":"video-sensation-in-narnaul-after-youths-body-found-near-stadium-police-investigating-2026-07-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल में स्टेडियम के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल में स्टेडियम के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
बलाहा कलां निवासी 25 वर्षीय राजबीर उर्फ सोनू का शव बुधवार सुबह खेल स्टेडियम के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। प्रथम दृष्टया में हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल नारनौल के शवगृह में रखवा दिया है। मौत के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। मृतक राजबीर उर्फ सोनू अपने परिवार में मां और एक भाई को छोड़ गया है। दोनों भाई अविवाहित हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।