Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Foul smell from a sack stuck in a canal in Tohana, Fatehabad, reveals hundreds of dead chickens; panic ensues over fears of a human corpse.
{"_id":"6a4dd8f5df677d8d040c6c28","slug":"video-foul-smell-from-a-sack-stuck-in-a-canal-in-tohana-fatehabad-reveals-hundreds-of-dead-chickens-panic-ensues-over-fears-of-a-human-corpse-2026-07-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद के टोहाना में नहर में फंसी बोरी से फैली दुर्गंध, निकले सैकड़ों मृत मुर्गे; शव की आशंका से हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद के टोहाना में नहर में फंसी बोरी से फैली दुर्गंध, निकले सैकड़ों मृत मुर्गे; शव की आशंका से हड़कंप
फतेहाबाद डिस्ट्रीब्यूटर नहर में एक बंद बोरी फंसने से मंगलवार को इलाके में हड़कंप मच गया। योग आश्रम के पास पाइपलाइन पर अटकी बोरी से तेज दुर्गंध आने लगी। बदबू से परेशान दुकानदारों और राहगीरों को लगा कि बोरी में किसी व्यक्ति का शव हो सकता है।
सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही समाजसेवी और वन्यजीव रेस्क्यूकर्ता नवजोत सिंह ढिल्लों की टीम को भी बुलाया गया।
पुलिस और टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद बोरी को बाहर निकाला। बोरी खोलते ही सभी हैरान रह गए। उसमें किसी का शव नहीं, बल्कि करीब 50 किलो मृत मुर्गे भरे हुए थे। जांच के दौरान नहर में एक मृत कुत्ता भी मिला, जिससे पूरे क्षेत्र में दुर्गंध फैल रही थी।
नवजोत सिंह ढिल्लों ने कहा कि कुछ असामाजिक तत्व मृत पशु-पक्षियों को नहर में फेंककर पानी को दूषित कर रहे हैं। यह पानी आगे चलकर लोगों तक पेयजल के रूप में पहुंचता है। ऐसे में यह हरकत जनस्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक है।
उन्होंने लोगों से अपील की कि प्रशासन के साथ-साथ आम नागरिक भी जागरूक बनें। यदि कोई नहर या जल स्रोतों में गंदगी फेंकता दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। स्वच्छ पानी और पर्यावरण बचाना हम सबकी जिम्मेदारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।