{"_id":"6a4dde3fbdb6fb0a0f0220b6","slug":"video-mandi-beas-river-water-level-rises-after-water-released-from-pandoh-dam-bbmb-alert-2026-07-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi News: पंडोह बांध से पानी छोड़े जाने के बाद ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ा, नदी किनारे न जाने की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: पंडोह बांध से पानी छोड़े जाने के बाद ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ा, नदी किनारे न जाने की चेतावनी
Ankesh Dogra
Updated Wed, 08 Jul 2026 10:51 AM IST
Link Copied
पंडोह बांध से पानी छोड़े जाने के बाद मंडी शहर और ब्यास नदी के किनारे बसे क्षेत्रों में नदी का जलस्तर बढ़ गया है। जलस्तर बढ़ने के साथ ही नदी का बहाव भी तेज हो गया है। इसे देखते हुए प्रशासन और बीबीएमबी ने लोगों से सतर्क रहने और नदी के आसपास अनावश्यक आवाजाही से बचने की अपील की है।
मंगलवार सुबह पांच बजे तक के आंकड़ों के अनुसार पंडोह बांध में 28,030 क्यूसेक पानी की आमद दर्ज की गई। वहीं, बांध के स्पिलवे से 28,625 क्यूसेक पानी ब्यास नदी में छोड़ा गया। इसके बाद नदी के बहाव में तेजी आई और कई स्थानों पर जलस्तर बढ़ गया।
बीबीएमबी पंडोह के अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) चंद्रमणी ने लोगों से ब्यास नदी और उसके किनारों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बांध से पानी छोड़े जाने की स्थिति में नदी का जलस्तर अचानक बढ़ सकता है, जिससे हादसे का खतरा बढ़ जाता है।
उन्होंने लोगों से नदी में नहाने, मछली पकड़ने, सेल्फी लेने या किसी भी प्रकार की गतिविधि के लिए नदी के किनारे नहीं जाने की सलाह दी है। साथ ही अभिभावकों से विशेष आग्रह किया गया है कि वे बच्चों को नदी के आसपास जाने से रोकें, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
प्रशासन ने भी लोगों से अपील की है कि वे जारी चेतावनी का पालन करें और नदी किनारे जाने से बचें। मानसून के दौरान जलस्तर में अचानक बदलाव की संभावना बनी रहती है, इसलिए सावधानी बरतना बेहद जरूरी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।